Advertisement
आजम खान पर फिर आफत… कोर्ट ने बढ़ा दी सजा, 7 नहीं 10 साल तक जेल में रहेंगे, बेटे अब्दुल्ला भी बुरे फंसे
दो पैन कार्ड मामले में आजम और बेटे अब्दुल्ला पहले से ही सजा काट रहे हैं. कोर्ट में उनकी सजा को बढ़ाने के लिए याचिका दायर की गई थी.
Advertisement
सपा नेता और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में उन्हें डीएम धमकी मामले में सजा सुनाई गई थी. अब पैन कार्ड मामले में उनकी सजा को बढ़ा दिया गया.
UP की रामपुर जेल में बंद आजम खान की सजा को सात साल से बढ़ा कर 10 साल कर दिया गया है. गौरतलब है कि दो पैन कार्ड मामले में आजम और बेटे अब्दुल्ला पहले से ही सजा काट रहे हैं.
अब्दुल्ला और आजम दोनों की जुर्माना राशि बढ़ाई
Advertisement
दरअसल, 17 नवंबर 2025 को अदालत ने दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद सरकार की ओर से सजा बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, जिस पर कोर्ट ने फैसला ले आज़म खान की सजा 7 साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी है और उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
Advertisement
वहीं अब्दुल्ला आज़म की 7 साल की सजा बरकरार रखी गई है, लेकिन जुर्माने की रकम 50 हजार से बढ़ाकर 3 लाख 50 हजार रुपये कर दी गई है.
आजम और अब्दुल्ला पर क्या थे आरोप?
Advertisement
दोनों पर आरोप था कि उन्होंने नियमों के विरुद्ध दो-दो पैन कार्ड बनवाए थे. इस मामले में BJP नेता आकाश सक्सेना की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था. लंबी सुनवाई के बाद बीते 17 नवंबर 2025 को अदालत ने दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई थी.
इसके बाद सरकार की ओर से अदालत में सजा बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था. जिस पर सुनवाई पूरी होने के बाद आज अदालत ने फैसला सुनाया. अभियोजन पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहीं अधिवक्ता सीमा राणा ने कोर्ट के फैसले को न्याय की जीत बताया. उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि फर्जीवाड़ा और संवैधानिक दस्तावेजों में हेरफेर एक गंभीर मामला है. इसमें कड़ी सजा की जरूरत है. वकील की दलील को स्वीकारते हुए MP/MLA कोर्ट ने आजम की सजा बढ़ा दी.
DM को धमकी मामले में मिली थी सजा
Advertisement
हाल ही में MP/MLA कोर्ट ने जिलाधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के पुराने मामले में आजम खान दो साल कैद की सजा सुनाई थी. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 में सपा नेता ने रैली निकाली थी. जिसमें उन्होंने सरकारी अधिकारियों पर कमेंट करते हुए तत्कालीन DM पर आपत्तिजनक कमेंट किया. इस मामले ने उस समय तूल पकड़ा था और वीडियो भी वायरल हुआ था.
वायरल वीडियो के मुताबिक, आजम खान कह रहे थे- ‘सब डटे रहो, ये कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरियो… ये तनख्वाहिया हैं, तनख्वाहियों से नहीं डरते… देखे हैं मायावती जी के फोटो कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ कर रहे हैं. उन्हीं से है गठबंधन, उन्हीं के जूते साफ करवाऊंगा इनसे, अल्लाह ने चाहा तो…’
यह भी पढ़ें
आजम खान के इस विवादित बयान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक टिप्पणी, सरकारी कर्मचारियों के अपमान से जोड़ते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी.