बिहार को स्वच्छ बनाने की मुहिम तेज, पटना विमेंस कॉलेज में लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी के साथ छात्राओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

पटना विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया. डॉ. नीतू ने छात्राओं से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में भाग लेकर पटना की रैंकिंग बेहतर करने की अपील की और स्वच्छता को स्वास्थ्य व पर्यावरण के लिए जरूरी बताया.

बिहार को स्वच्छ बनाने की मुहिम तेज, पटना विमेंस कॉलेज में लोक गायिका डॉ. नीतू कुमारी के साथ छात्राओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

पूरे देश को स्वच्छ रखने में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है. इस संदेश के साथ पटना विमेंस कॉलेज की छात्राओं ने पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया. इस अवसर पर देवप्रिया दत्ता, डॉ. मेधा, धीरज पांडेय, राजेश केशरी, संगीताचार्य ज्ञानेश्वर जी, विपुल कुमार, प्रोफेसर गीतांजलि इत्यादि की उपस्थिति रही.

नीतू कुमारी नवगीत ने अपील की कि सभी छात्राएं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में भाग लें और पटना के रैंकिंग को बेहतरीन करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेना कई कारणों से जरूरी है. यह सर्वेक्षण लोगों को अपने आसपास की स्वच्छता के प्रति जागरूक करता है. इसमें भाग लेने से शहर की स्वच्छता में सुधार के लिए सुझाव देने का मौका मिलता है. अच्छे प्रदर्शन वाले शहरों को पुरस्कार और मान्यता मिलती है, जिससे शहर की प्रतिष्ठा बढ़ती है. स्वच्छता से बीमारियों की रोकथाम होती है और पर्यावरण भी स्वच्छ रहता है.

यह सर्वेक्षण सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देता है और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करता है. स्वच्छ भारत हम सब का सपना है, हम सब का संकल्प है. 2047 तक हम सब ने विकसित भारत का स्वप्न देखा है. भारत विकसित तभी कहलायेगा जब इसके गांव शहर सभी स्वच्छ रहें. स्वच्छता अनमोल है और स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का भी आधार है. कार्यक्रम में पटना विमेंस कॉलेज की छात्राओं द्वारा भी गीत-संगीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गयीं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
सिर्फ़ एक दवाई और चुटकी में दूर होगा Periods में होने वाला भयंकर दर्द | RN VARMA| DR SONI
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें