Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले थे अशोक गहलोत, किसने रची साजिश? पूर्व मुख्यमंत्री का छलका दर्द, किया बड़ा खुलासा
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावे से कांग्रेस के भीतरखाने की सच्चाई बाहर आ गई. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची गई ताकि वे कांग्रेस के अध्यक्ष न बन पाएं.
Advertisement
Ashok Gehlot Big Statement: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बहुत बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने पुराना मामला उठाते हुए कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष बनते-बनते रह गए. गहलोत ने दावा किया कि उस वक्त वे साजिश का शिकार हुए थे, जबकि वे खुद कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहते थे.
राजस्थान की राजनीति से एक ऐसी खबर आ रही है जिसने राज्य कांग्रेस के बीच चल रहे अंदरुनी कलह और टकराव की कलई खोल दी. कुछ साल पहले कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे. इस पद के लिए अशोक गहलोत का नाम काफी चर्चा में था. अब इसे लेकर खुद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री ने सनसनीखेज दावा किया है.
अशोक गहलोत ने क्या कहा?
Advertisement
अशोक गहलोत ने दावा किया कि उस वक्त सोनिया गांधी और कांग्रेस की टॉप लीडरशिप ने उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया था. उन्होंने बताया कि वे खुद भी इस पद के लिए तैयार थे और उन्होंने इसे सम्मान की बात मानी थी.
Advertisement
‘मैं तो उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था पर मुझे अध्यक्ष बनने से रोकने की साजिश रची गई, स्थिति ऐसी बना दी गई. अचानक पर्यवेक्षक आ गए, अचानक तमाशा हो गया और फिर बदनाम मैं हो गया. पूरे देश में मैसेज यह गया कि अशोक गहलोत तो मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं. वह अध्यक्ष नहीं बनना… pic.twitter.com/GIKQmDcr7l
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">June 7, 2026
गहलोत ने किस साजिश के बारे में बताया?
Advertisement
अशोक गहलोत ने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश की गई. जैसे ही यह तय होने लगा कि उनका नाम कांग्रेस अध्यक्ष के लिए सबसे आगे है, पार्टी ने राजस्थान में पर्यवेक्षक भेज दिए. जिन्होंने हालातों की समीक्षा की और फिर हालात तेजी से बदल गए. गहलोत ने कहा, ‘उनके खिलाफ बड़ी साजिश रची गई थी जिसके चलते वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बन पाए. जबकि लोगों को लगता रहा कि गहलोत राजस्थान मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ना चाहते इसलिए अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया.’
गहलोत ने कहा कि जनता, उनके समर्थन और यहां तक कि उनके करीबी भी ये ही मानते हैं कि वे मुख्यमंत्री पद के मोह में कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बने.
यह भी पढ़ें
उन्होंने साफ किया कि यह धारणा कई साल से चली आ रही है. वे किस-किस को समझाते, लेकिन अब उनका इस गलत धारणा पर बोलना जरूरी था. गहलोत ने साफ तौर पर कहा कि वे अध्यक्ष बनना चाहते थे, उनकी पूरी तैयारी थी, और उन्होंने खुद पीछे नहीं हटे, साजिश का शिकार बने. गहलोत ने खुद को देश का अतिसंतुष्ट राजनेता बताया और कहा, उन्हें अब पद की कोई लालसा नहीं है, जो भी पार्टी तय करेगी उसे वे हमेशा स्वीकार करने के लिए तैयार रहते हैं.