Advertisement
थूक कर हिंदुओं के घरों में दूध बेचता था आरिफ, CCTV कैमरे ने खोली करतूत, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
UP: पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और वीडियो की भी पड़ताल की जा रही हैं. बताया जा रहा हैं कि 'हिंदू शेर सेना' संगठन को कुछ समय से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में एक दूध विक्रेता दूध देने से पहले उसमे थूकता हैं. शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए संगठन के कुछ लोग चुपचाप इलाके में पहुंचे और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने लगे.
Advertisement
UP Crime: यूपी के सीतापुर जिले से एक ऐसा गंभीर मामला सामने आया हैं जिसने इलाके के लोगों को चौका दिया हैं. कोतवाली देहांत क्षेत्र में एक दूध विक्रेता पर हिंदुओं के घरों में सप्लाई करने से पहले दूध में थूकने का आरोप लगा हैं. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया हैं, जिसके आधार पर आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं और वीडियो की भी पड़ताल की जा रही हैं. बताया जा रहा हैं कि 'हिंदू शेर सेना' संगठन को कुछ समय से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि इलाके में एक दूध विक्रेता दूध देने से पहले उसमे थूकता हैं. शिकायतों की सच्चाई जानने के लिए संगठन के कुछ लोग चुपचाप इलाके में पहुंचे और आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखने लगे.
घर पर दूध देने पहुंचा, तभी कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, आरोपी जब आदर्श नगर निवासी सौरभ के घर दूध देने पहुंचा तो पहले से मौजूद 'हिंदू शेर सेना के कार्यकर्ताओं ने उस पर नजर बनाए रखी. आरोप है कि जैसे ही वह दूध निकालने लगा, उसने दूध के बर्तन में थूका. यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली. वीडियो बनने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई.
Advertisement
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मोहम्मद आरिफ नामक एक दूध विक्रेता को कथित तौर पर हिंदू परिवारों को सप्लाई किए जाने वाले दूध में थूकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश देखने को… pic.twitter.com/4pF5I0kenf— ocean jain (@ocjain4) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 7, 2026Advertisement
Loading Ad...
आरोपी ने दी अलग सफाई
पकड़े जाने के बाद आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से बचने की कोशिश की. उसका कहना था कि वह दूध में थूक नहीं रहा था, बल्कि दूध को सूघकर यह देख रहा था कि कहीं वह खराब तो नहीं हो गया है. हालांकि, मौके पर 'हिंदू शेर सेना' के कार्यकर्ताओं का कहना है कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह आरोपी की सफाई से मेल नहीं खाता. अब इस पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.
Advertisement
पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
घटना के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें
फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह न सिर्फ भरोसे के साथ खिलवाड़ है, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा बेहद गंभीर मामला भी है. वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें और अफवाहों से बचें.