जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर एक्शन, सपा ने काटा बवाल तो ओपी राजभर ने घेरा, पूछा-मलबे पर फातिहा पढ़ेंगे अखिलेश?

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अवैध इमारत पर कार्रवाई के बाद हल्ला काट रहे सपाईयों पर ओपी राजभर ने तीखा हमला बोला. सुभासपा प्रमुख ने पूछा कि मसूद भाई की बातों का समर्थन करेंगे अखिलेश?

Author
06 Sep 2026
( Updated: 06 Sep 2026
02:45 PM )
सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर एक्शन, सपा ने काटा बवाल तो ओपी राजभर ने घेरा, पूछा-मलबे पर फातिहा पढ़ेंगे अखिलेश?
Image Source: X/ OP Rajbhar
Advertisement

सहारनपुर में अवैध इमारत हटाए जाने के मुद्दे पर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरते हुए तीखा हमला बोला है. राजभर ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव से सीधे सवाल पूछा है कि क्या वह सहारनपुर जाकर उस अवैध इमारत के मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे? राजभर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'अखिलेश जी, सहारनपुर जाकर अवैध इमारत के मलबे के सामने फातिहा पढ़ेंगे?'

मसूद भाई की बातों का समर्थन करेंगे?

ओपी राजभर यहीं नहीं रुके. उन्होंने अखिलेश यादव से यह भी पूछा कि क्या वह 'मसूद भाई' की बातों का समर्थन करेंगे. पोस्ट के आखिर में राजभर ने सवाल को और धार देते हुए लिखा, 'यूपी पूछ रहा है, बताइए ना?'

दरअसल, सहारनपुर का यह मामला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित उस मस्जिद से जुड़ा है, जिसे प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और अनधिकृत निर्माण बताते हुए शनिवार को हटाया. प्रशासन ने ये एक्शन कोर्ट के आदेश के बाद लिया है. लेकिन सपा और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने इसे लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में बनी अवैध मस्जिद को तोड़ने के बाद उसके बीच में एक गहरा कुआं मिला है. फिलहाल, पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और मस्जिद के बीच मिले कुएं को ढक दिया गया है. अवैध मस्जिद को गिराए जाने के बाद जब अधिकारियों ने मलबा हटाया, तो वहां तकरीबन 20 फीट गहरा कुआं मिला है. इसके बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से इसकी जांच कराने का फैसला किया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘लाल वाले खुद तिलचट्टों से मदद मांग रहे हैं’, ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा तंज, क्यों किया मुलायम और शिवपाल का जिक्र

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में ध्वस्त मस्जिद के नीचे मिला गहरा कुआं!

एसडीएम (सदर) सुबोध कुमार ने कहा, "कोर्ट के आदेश के मुताबिक, पहले मस्जिद को गिराने की कार्रवाई की गई थी. उसी क्रम में एक कुएं की संरचना प्राप्त हुई है. इसके संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की ओर से जांच की जाएगी. इसके बाद ही कुएं के संबंध में आगे की जानकारी दी जाएगी."

ये भी पढ़ें: 'किसी के तो सगे बन जाइए... न राम के, न कृष्ण के, न यदुवंश के', ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने दोहराते हुए कहा, "इस मामले में आगे के निर्देश जारी किए गए हैं. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और भारतीय सर्वेक्षण विभाग की टीमें यहां आएंगी और वे ही इसकी जांच करेंगी."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें