Advertisement

Loading Ad...

योगी सरकार की शानदार उपलब्धि, UP में GST कलेक्शन ने भरी नई उड़ान, इन राज्यों को दी मात

UP ने मई 2026 में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 8728 करोड़ रुपये का GST राजस्व हासिल किया था, जो मई 2025 के 7732 करोड़ रुपये की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा रहा.

Image Source- Input/UP Government
Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश लगातार आर्थिक मोर्चे पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. GST कलेक्शन में UP ने सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. जून 2026 में 19 फीसदी की प्रभावशाली बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 9165 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है. 

इस शानदार प्रदर्शन के साथ UP ने पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों के अनुसार, पंजाब में 14 फीसदी वृद्धि, केरल में 11 फीसदी और कर्नाटक में 10 फीसदी वृद्धि हुई. वहीं तमिलनाडु में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इन सभी राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश ने 19 फीसदी की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज कर अपनी मजबूत आर्थिक स्थिति का परिचय दिया है. 

मई 2026 में भी बरकरार रही शानदार बढ़त

Loading Ad...

UP ने मई 2026 में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए 8728 करोड़ रुपये का GST राजस्व हासिल किया था, जो मई 2025 के 7732 करोड़ रुपये की तुलना में 13 फीसदी ज्यादा रहा. लगातार दो महीनों तक दोहरे अंकों में बढ़ोतरी का यह संकेत दिया है कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था निरंतर गति पकड़ रही है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़े़ं- बूथ फतह का मंत्र, घर-घर संपर्क, चाय पर चर्चा...नितिन नबीन ने यूपी में फूंका चुनावी बिगुल, 2027 का किया शंखनाद

यह भी पढ़ें

इससे पहले मई 2025 में 7732 करोड़ रुपए, जून 2025 में 7675 करोड़ रुपये का GST राजस्व हासिल हुआ था, जबकि जून 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 9165 करोड़ रुपये पहुंच गया. 

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...