Advertisement

Loading Ad...

नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, मेट्रो के सामने कूदा शख्स, मची अफरा-तफरी

शुरुआती जांच में सामने आया कि शख्स मानसिक रूप से परेशान था. मेट्रो को आता देख वह ट्रैक पर कूद गया था, लेकिन अधिकारियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई.

Source- IANS
Loading Ad...

Noida Sector 16 Metro Incident: नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स अचानक मेट्रो के सामने ट्रैक पर पहुंच गया. समय रहते मेट्रो स्टाफ और पुलिस की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और शख्स की जान बचा ली गई. 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली की ओर जा रही मेट्रो संख्या 7449 जैसे ही सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी एक व्यक्ति अचानक ट्रैक पर कूद गया. घटना को देखते ही मेट्रो के चालक और स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई की, ट्रेन को तुरंत रोका गया और आपातकालीन सुरक्षा प्रक्रिया लागू कर दी गई. 

कितनी है शख्स की उम्र? 

Loading Ad...

घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो को खाली कराया गया और स्टेशन पर मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद मेट्रो स्टाफ और स्थानीय पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से ट्रैक पर पहुंचे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला. 

Loading Ad...

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मेट्रो के सामने कूदने वाला शख्स मानसिक रूप से अस्वस्थ था. उसकी उम्र लगभग 50 से 60 साल के बीच बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस व्यक्ति की पहचान करने और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. उससे पूछताछ की जा रही है और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है.

कई देर तक बाधित रही मेट्रो सेवा

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस घटना के कारण कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं. हालांकि, सुरक्षा जांच और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मेट्रो संचालन को सामान्य कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्टेशन पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा. यह पूरा मामला नोएडा के थाना फेज-1 क्षेत्र स्थित सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन का है. समय रहते की गई कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़ा हादसा टल गया, जिससे यात्रियों और मेट्रो प्रशासन ने राहत की सांस ली.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...