Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा’, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर CM योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को गुलामी की मानसिकता से उबारने के साथ ही अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा सम्मान की दिशा में भी काम किया है. मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ.

Image Credit: Facebook/@MYogiAdityanath
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा है.  

गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, CM योगी बोले- किताबें दुनिया समझने की ताकत देती हैं

‘2014 के बाद भारत के विकास और वैश्विक प्रभाव में तेजी आई’    

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद भारत के विकास और वैश्विक प्रभाव में तेजी आई तथा देश ने दुनिया के सामने एक नए भारत की तस्वीर पेश की. मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हेड ऑफ स्टेट के रूप में 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूरे होंगे. इसी उपलक्ष्य में 17 सितंबर ‘सेवा दिवस’ से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उनकी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा. 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात को वेलफेयर स्टेट के साथ आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल वाला ऐसा प्रदेश बनाया, जो दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बना. प्रधानमंत्री के रूप में भी उन्होंने ऐसी जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारा, जिनकी पहले कल्पना करना भी मुश्किल था. आज भारत गरीब और कमजोर देश के बजाय दुनिया का नेतृत्व करने वाली ताकत के रूप में उभरा है. 

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मानों से नवाजा है. योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के कार्यकाल का अवलोकन करने पर समग्र विकास का एक स्पष्ट विजन दिखाई देता है. उन्होंने जिस योजना की कल्पना की, उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया. इसका असर देश के विकास से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका तक दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि भारत में जी-20 का सफल आयोजन और देश में ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन नए भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है. 

Loading Ad...

/">

सीएम योगी ने राम मंदिर और महाकुंभ का किया जिक्र

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को गुलामी की मानसिकता से उबारने के साथ ही अपनी विरासत और संस्कृति के संरक्षण तथा सम्मान की दिशा में भी काम किया है. मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ. उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन को भी भारत की सांस्कृतिक शक्ति और विरासत से जोड़ते हुए कहा कि देश अपनी परंपराओं को आधुनिक विकास के साथ आगे बढ़ा रहा है. 

Loading Ad...

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का ऐसा दौर है, जिसने देश के विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण को नई दिशा दी है. ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी यात्रा को जनता के बीच ले जाने का माध्यम बनेगा. 

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

‘लोकल फॉर वोकल’ का असर औद्योगिक विकास में दिख रहा: पंकज चौधरी

Loading Ad...

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ के आह्वान का असर अब देश के औद्योगिक विकास में दिखाई दे रहा है. आज देश में चिप से लेकर शिप तक का निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की पहचान बदली है. प्रदेश एक्सप्रेसवे का हब बना है और केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है. 

यह भी पढ़ें

पंकज चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और 11 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...