Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

आज भी नहीं खुलेंगे दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन, जानें किन 3 स्टेशनों पर मिलेगी इंटरचेंज सुविधा

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते आज भी दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी.

Image Source: NMF NEWS
Loading Ad...

राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का असर शुक्रवार को भी देखने को मिलेगा. बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है. ऐसे में रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लाखों यात्रियों को घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर जांच लेना चाहिए.

जानिए कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

DMRC के अनुसार शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. हालांकि यात्रियों को राहत देते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रखने का फैसला लिया गया है. यानी इन स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की सुविधा मिलेगी, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या प्रवेश करने पर प्रतिबंध लागू रहेगा.

Loading Ad...

गुरुवार को जाम और भीड़ से बढ़ी परेशानी

गुरुवार को भी इन प्रतिबंधों का सीधा असर दिल्ली की सड़कों और सार्वजनिक परिवहन पर देखने को मिला. कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण लंबा जाम लगा रहा. वहीं मेट्रो स्टेशन बंद होने से हजारों यात्रियों को अतिरिक्त समय लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा. कई लोगों ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में उनके सफर में 40 से 45 मिनट अधिक लगे. शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी के बाद बस स्टॉप पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों को लंबे इंतजार के बाद बसें मिल सकीं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बहरहाल, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ये प्रतिबंध लागू किए गए हैं. ऐसे में यदि आप आज दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें. इससे अनावश्यक परेशानी और समय की बर्बादी से बचा जा सकता है.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...