Advertisement

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: पांचवीं सूची में भाजपा ने तय किए कृष्णानगर, कल्याणी और दमदम की उम्मीदवारी

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19 और चौथी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी की है.  

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. साथ ही पार्टी ने तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की संशोधित लिस्ट जारी है. 

Loading Ad...

भाजपा द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, कृष्णानगर उत्तर से तारकनाथ चटर्जी, कल्याणी से अनुपम बिस्वास, दम दम उत्तर से सौरव सिकदार, मध्यमग्राम से अनिंद्रद्य राजू बनर्जी और उलुबेरिया पूर्व से रुद्रप्रसाद बनर्जी चुनाव लड़ेंगे.

Loading Ad...

साथ ही भाजपा ने तीन विधानसभा सीटों की संशोधित सूची जारी की है. अब कौशिक सिद्धार्थ को बशीरहाट उत्तर से, अभिजीत सरदार को विष्णुपुर से और शंकर सिकदार को बेहाला पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है.

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए

Loading Ad...

भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने पहली लिस्ट में 144, दूसरी लिस्ट में 111, तीसरी लिस्ट में 19 और चौथी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. 

यह भी पढ़ें

बता दें कि चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. चुनाव के नतीजे 4 मई को जारी किए जाएंगे. वहीं, विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता बंगाल का दौरा कर रहे हैं. अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...