Advertisement

Loading Ad...

"हर तरफ गूंजा- ‘स्वागतम-स्वागतम, योगीजी का स्वागतम’, सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल की दमदम विधानसभा सीट पर भरी हुंकार

सीएम योगी का रोड-शो जैसे ही निकला, ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने ‘स्वागतम्-स्वागतम’ का उद्घोष कर उन पर पुष्पवर्षा की. सीएम ने इस स्नेह के लिए बंगालवासियों का ह्रदय से आभार प्रकट किया. इस दौरान ‘एक ही नारा-एक ही नाम- जय श्रीराम-जय श्रीराम’, ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’, ‘योगी बाबा जिंदाबाद-बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के स्वर गूंजते रहे.

ImageSource/YogiadityanathXaccount
Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दमदम का मिजाज बदल दिया. सूर्य की तपिश के बीच भी बंगाल चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी का जादू बंगालवासियों के सिर चढ़कर बोला. बुलडोजर बाबा की एक झलक पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मुख्यमंत्री ने दमदम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरिजीत बख्शी के लिए रोड-शो किया, तो हाथों में भाजपा का झंडा लिए मतदाताओं ने वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, बुलडोजर बाबा के जमकर जयकारे लगाए. भगवा रंग में रंगा दमदम मानो एक स्वर में बोल रहा था कि हम सब ‘कमल’ के साथ हैं. 

ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने ‘स्वागतम्-स्वागतम योगीजी स्वागतम’ 

सीएम योगी का रोड-शो जैसे ही निकला, ढोल-नगाड़ों के बीच लोगों ने ‘स्वागतम्-स्वागतम’ का उद्घोष कर उन पर पुष्पवर्षा की.सीएम ने इस स्नेह के लिए बंगालवासियों का ह्रदय से आभार प्रकट किया. इस दौरान ‘एक ही नारा-एक ही नाम- जय श्रीराम-जय श्रीराम’, ‘हिंदू-हिंदू भाई-भाई’, ‘योगी बाबा जिंदाबाद-बुलडोजर बाबा जिंदाबाद’ के स्वर गूंजते रहे. रोड-शो के रास्ते में बने मंच पर बाल कलाकार भगवान राम, मां सीता व लक्ष्मण आदि की भूमिका में सबका ध्यान आकृष्ट करते दिखे, तो पारंपरिक परिधान में सजीं महिलाएं भी अपने बंगाल में बुलडोजर बाबा का जोरदार स्वागत करती दिखाई दीं. घरों की खिड़कियों, छतों से भी सीएम योगी पर लगातार पुष्पवर्षा होती रही. 

Loading Ad...

टीएमसी ने बंगाल के विकास को बाधित किया- सीएम योगी 

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जय मां काली, जय श्रीराम, हर-हर महादेव’ का जयघोष कर दमदमवासियों से अपना जुड़ाव प्रदर्शित किया. उन्होंने कहा कि देवतुल्य मतदाताओं ने तय किया है कि बंगाल में टेरर, माफियाराज व करप्शन की पर्याय बनी टीएमसी को उखाड़ फेकना है. जिस टीएमसी ने बंगाल के नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, नागरिकों के हक पर लूट मचाई, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार कर दी, बंगाल के विकास को बाधित किया, उस टीएमसी से अब मुक्ति पाने का समय है. पहले चरण के मतदान ने साबित किया कि खेला शेष, उन्नयन शुरू. सीएम ने विश्वास दिलाया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार आएगी, तो यहां विकास की नई गाथा लिखी जाएगी. 

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2 चरणों में हो रहा है. इनमें पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हो चुका है. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. वहीं चुनावी नतीजे 4 मई को आएंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...