×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बंगाल के 'रण' का फाइनल राउंड... दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लंबी कतारें

Bengal Vidhan Sabha Election 2026: इस चरण के चुनाव के लिए कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. हर बूथ पर वेबकास्टिंग के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांति से चल सके.. खासकर कोलकाता में सुरक्षा की दृष्टि से 273 कंपनियां भेजी गई हैं.

बंगाल के 'रण' का फाइनल राउंड... दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान जारी, पोलिंग बूथ पर वोटर्स की लंबी कतारें
Image Source: IANS
Advertisement

Bengal Second Phase Voting: बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान की प्रकिया शुरू हो गई है.. इस चरण में कुल 7 जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, और इन सीटों पर कुल 3 21 73 837 मतदाता अपने वोट का प्रयोग करेंगे.. इनमें 1,64,35, 627 पुरुष 1,57,37, 418 महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शमिल हैं , चुनाव आयोग ने चुनावी प्रकिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर बूथ पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं...

मतदान केंद्रों और सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान

इस चरण के चुनाव के लिए कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. हर बूथ पर वेबकास्टिंग के साथ-साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की 2,321 कंपनियां तैनात की गई हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांति से चल सके.. खासकर कोलकाता में सुरक्षा की दृष्टि से 273 कंपनियां भेजी गई हैं.. इसके अलावा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 142 सामान्य पर्यवेक्षक, 95 पुलिस पर्यवेक्षक और 100 व्यय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं.. राज्य में ड्रोन कैमरों के जरिए भी निगरानी की जाएगी.

दिग्गज नेताओं की चुनावी ताल

इस बार के चुनाव में कई दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, जो खुद भबानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं, इस बार अपनी सीट को बचाने के लिए मैदान में हैं. वहीं, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी भबानीपुर से चुनावी मैदान में हैं. इसके अलावा राज्य मंत्री सुजीत बोस (बिधाननगर), फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम), और बीजेपी के बड़े नेता जैसे अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी), रूद्रनील घोष (शिबपुर) भी चुनावी रेस में शामिल हैं.

Advertisement

सीपीआई(एम) और आईएसएफ के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), और कलातन दासगुप्ता (पानीहटी) जैसे दिग्गज शामिल हैं. यह चुनाव पश्चिम बंगाल के राजनीतिक भविष्य के लिए अहम माने जा रहे हैं.

अमित शाह की अपील- "सोनार बांग्ला" के लिए रिकॉर्ड मतदान करें

इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने बंगाल के मतदाताओं से खास अपील की है. उन्होंने महिलाओं और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. अमित शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा, "बंगाल को भय, सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के शासन से मुक्त करने के लिए आपसे अपील करता हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें. आपका एक वोट बंगाल के गौरव को पुनर्स्थापित करने का तरीका बनेगा .यह महिलाओं को सुरक्षा देने का और बंगाल के युवाओं के सपनों को पूरा करने का रास्ता होगा."
अमित शाह ने यह भी कहा कि केवल ऐसी सरकार ही बंगाल को आगे बढ़ा सकती है, जिसमें विकास का विजन हो और जो घुसपैठियों को बाहर करने की संकल्प शक्ति रखती हो.. उन्होंने 'सोनार बांग्ला' का सपना दिखाते हुए, सभी मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की.

पहला चरण भी था सफल

Advertisement

यह भी पढ़ें

23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ था, जिसमें 152 सीटों पर रिकॉर्ड 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार भी चुनाव आयोग पूरी कोशिश कर रहा है कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष हो, ताकि हर मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट दे सके और लोकतंत्र की सही तस्वीर सामने आ सके..

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें