Advertisement

Loading Ad...

झालमुड़ी खाकर पीएम मोदी ने कर दिया खेला, झारग्राम सीट पर टीएमसी को बड़ा झटका, जानिए बीजेपी का हाल

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की झारग्राम विधानसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार करने के बाद बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है. इस सीट पर बीजेपी के लक्ष्मीकांत साहू 4,493 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होनी है. अब तक बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साहू को 17,639 वोट मिल चुके हैं.

ImageSource/X/NarendraModi
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर 11:45 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 182 और टीएमसी 103 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 1 सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए है. पश्चिम बंगाल की कई हॉट सीटों पर लड़ाई बड़ी कांटेदार चल रही है, लेकिन इन सभी सीटों में से एक ऐसी सीट भी है, जहां पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाई थी. बता दें कि पश्चिम बंगाल की आदिवासी बहुल झारग्राम सीट पर पीएम मोदी ने प्रचार किया था. पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला था. उन्होंने झारग्राम में बीच रास्ते अपना काफिला रुकवाया और कोलकाता की मशहूर स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का लुत्फ उठाया था. 

झारग्राम सीट पर बीजेपी आगे

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की झारग्राम विधानसभा सीट पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार करने के बाद बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है. इस सीट पर बीजेपी के लक्ष्मी कांता साव 4,493 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होनी है. अब तक बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मीकांत साहू को 17,639 वोट मिल चुके हैं. 

Loading Ad...

चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाई

Loading Ad...

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी एक दुकान पर 10 रुपए की झालमुड़ी खरीदकर खाए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. ऐसे में यह सीट चर्चा में बनी हुई है. इस सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. दरअसल, जब पीएम मोदी का काफिला झारग्राम की एक छोटी सी दुकान के पास रुका और खुद प्रधानमंत्री गाड़ी से उतरकर झालमुड़ी के स्टाल की ओर बढ़े तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया. 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

Loading Ad...

चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने झालमुड़ी खरीदने की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि 'रविवार की व्यस्तता के बीच पश्चिम बंगाल में 4 जनसभाओं के दौरान, मैंने झारग्राम में कुछ स्वादिष्ट मसालेदार झालमुड़ी का स्वाद चखा.'

2021 में मिली थी टीएमसी को जीत

यह भी पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2021 की विधानसभा चुनाव में झारग्राम सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल की थी. इस सीट पर टीएमसी के प्रत्याशी बीरबाह हंसदा को 85.67 प्रतिशत वोट मिले थे. उन्होंने बीजेपी के सुखमय सतपथी को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था, लेकिन इस बार बड़ा बदलाव होता दिखाई दे रहा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...