Advertisement

Loading Ad...

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए लिएंडर पेस, TMC को लगा झटका

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है.

image Credits: IANS
Loading Ad...

पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस पश्चिम बंगाल 2026 के चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए हैं. मंगलवार को दिल्ली मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांता मजूमदार की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का दामन थामा. पेस साल 2021 से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए थे. 

टीएमसी का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए लिएंडर पेस

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावों से पहले लिएंडर पेस का भाजपा में शामिल होना तृणमूल कांग्रेस के लिए बड़ा झटका भी माना जा रहा है. गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान लिएंडर पेस से मिले थे और इस मुलाकात में सौमिक भट्टाचार्य भी शामिल हुए थे. तभी से ऐसी अटकलें लगा जा रही थीं कि पेस जल्द ही भाजपा से जुड़ सकते हैं. पेस को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने फूलों का एक बुके और भाजपा की सदस्यता वाली पर्ची देकर पार्टी में स्वागत किया.

Loading Ad...

भाजपा में शामिल होने पर लिएंडर पेस ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा दिन बताया है. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे इस देश और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा.

Loading Ad...

लिएंडर पेस ने हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां

राजनीति में कदम रखने से पहले टेनिस की दुनिया में लिएंडर पेस ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं. उन्होंने अपने करियर में कुल 18 ग्रैंड स्लैम जीते, जिसमें 8 युगल और 10 मिश्रित युगल खिताब रहे. इसके साथ ही उन्होंने 1996 में हुए अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक को भी अपने नाम किया था. वह भारत की ओर से लगातार 7 ओलंपिक में खेलने वाले इकलौते टेनिस खिलाड़ी भी रहे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

डेविस कप में भी लिएंडर पेस का दबदबा रहा और उन्होंने 45 जीत के साथ इस टूर्नामेंट के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे. साल 2024 में लिएंडर पेस को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले एशियाई पुरुष खिलाड़ी रहे.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...