Advertisement

Loading Ad...

लिएंडर पेस को ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा, बंगाल चुनाव से पहले बीजेपी में बढ़ी भूमिका

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए खेल जगत के दिग्गज चेहरे को साथ जोड़ा है. पूर्व टेनिस स्टार लिएंडर पेस को पार्टी में शामिल होने के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है. पेस की सुरक्षा में अब सीआईएसएफ के जवान तैनात रहेंगे. 

लिएंडर पेस को मिली ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा

लिएंडर पेस भारतीय टेनिस के बड़े नामों में एक हैं और देशभर में लोकप्रिय हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्हें बड़ी भूमिका मिलने की संभावना है. उन्हें चुनाव प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करना पड़ सकता है. ऐसे में उनकी सुरक्षा चिंताओं का आकलन करने के बाद गृह मंत्रालय ने उन्हें 'एक्स' श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला लिया है.

Loading Ad...

एक्स श्रेणी की सुरक्षा में 2 सशस्त्र पुलिस कर्मियों की सुरक्षा दी जाती है. इसमें कोई कमांडो शामिल नहीं होता है.

Loading Ad...

TMC से बीजेपी में शामिल हुए लिएंडर पेस

हाल ही में लिएंडर पेस भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं. भाजपा में शामिल होने के बाद पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. 

Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद लिएंडर पेस ने कहा था कि मोदी जी ने मुझे बुलाकर एक बंगाली होने के नाते सम्मान दिया और युवाओं व खेलों को लेकर अपना विजन भी साझा किया. आज मैं उसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए यहां मौजूद हूं.

पीएम मोदी ने पेस को सौंपी खास जिम्मेदारी

पेस ने कहा था कि पीएम मोदी ने उन्हें 2036 ओलंपिक की तैयारियों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है. देश की सेवा करने का जज्बा उनके अंदर पूरी तरह से मौजूद है और वे हर चुनौती का सामना करते हुए देश के लिए काम करने को तैयार हैं. 

Loading Ad...

लिएंडर पेस भारत के एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं जिन्होंने ओलंपिक में एकल वर्ग में देश के लिए पदक जीता है. 1996 में अटलांटा ओलंपिक में पेस ने कांस्य पदक जीता था. इसके अलावा पेस डबल्स और मिश्रित डबल्स मिलाकर 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं.

यह भी पढ़ें

 

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...