बंगाल चुनाव प्रचार में अमित शाह ने महिलाओं से की सीधी बात, बोले-भाजपा की सरकार बनी तो तीन हजार रुपए मिलेंगे, फॉर्म भर दिया ना
जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताएं घर से न निकलें. आप भाजपा की सरकार बना दो, मोदी जी के हाथ मजबूत करो. रात को एक छोटी सी बच्ची भी स्कूटी से बाहर निकल पाए और किसी गुंडे की आंख उठाकर देखने की हिम्मत न हो.
Follow Us:
पश्चिम बंगाल के हुगली में बुधवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह का अलग अंदाज देखने को मिला. वह रैली स्थल पर लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए और भाजपा को वोट देने की अपील की.
भाजपा की सरकार बनी तो तीन हजार रुपए मिलेंगे
हुगली के सप्तग्राम में चुनाव प्रचार के बाद गृह मंत्री वहां मौजूद भीड़ के पास पहुंचे. उन्होंने महिलाओं से हालचाल जाना. शाह ने पूछा कि आप सभी लोग ठीक हैं ना? उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा महिलाओं को तीन हजार रुपए महीना देने वाली है. आप लोगों ने फॉर्म भर दिया या नहीं?
महिलाओं ने जवाब में कहा कि हां, हमने फॉर्म भर दिया है. इसके बाद अमित शाह ने पूछा कि आप लोगों को ममता सरकार से मुक्त होना है ना? सभी ने हां में जवाब दिया. इसके बाद अमित शाह ने जय श्रीराम का नारा लगाया और निकल गए.
Lotus is set to bloom in Bengal. pic.twitter.com/I7hfDQDf2R
— Amit Shah (@AmitShah) April 22, 2026
वीडियो शेयर करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि बंगाल में कमल खिलने के लिए तैयार है.
हुगली में अमित शाह ने की महिलाओं से बात
जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि 7 बजे के बाद माताएं घर से न निकलें. आप भाजपा की सरकार बना दो, मोदी जी के हाथ मजबूत करो. रात को एक छोटी सी बच्ची भी स्कूटी से बाहर निकल पाए और किसी गुंडे की आंख उठाकर देखने की हिम्मत न हो.
घुसपैठियों के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि हमें सीमा पर बाड़ लगाने की जरूरत है, लेकिन ममता दीदी इसके लिए जमीन नहीं देतीं. बीएसएफ को सीमा पर बाड़ लगाने के लिए 600 एकड़ जमीन चाहिए. भाजपा सरकार को चुनिए और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि 45 दिनों के भीतर हम सीमा पर बाड़ लगवा देंगे. घुसपैठिए नौकरियां छीन रहे हैं, गरीबों के लिए बने संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं और देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ममता दीदी घुसपैठियों को बचाने की चाहे जितनी भी कोशिश करें, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी पहचान हो और उन्हें बंगाल से खदेड़ दिया जाए.
यह भी पढ़ें
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें