×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बंगाल में गरजे CM योगी: रोड-शो में ‘बुलडोजर बाबा’ के जयकारे, माफियाराज खत्म करने का किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी गुमराह करती थीं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि अब बंगाल में खेला शेष, उन्नयन शुरू. बंगाल को फिर से उन्नयन-विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए 4 मई को पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आएगी. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने माफिया, करप्शन को समाप्त किया और जो बचा था, उसे बुलडोजर ने पूरा किया.

बंगाल में गरजे CM योगी: रोड-शो में ‘बुलडोजर बाबा’ के जयकारे, माफियाराज खत्म करने का किया ऐलान
Image Credits: X/@myogiadityanath
Advertisement

पश्चिम बंगाल के कल्याणी विधानसभा क्षेत्र की सड़कें सोमवार को ‘वंदे मातरम, भारत मां, जयश्रीराम, हिंदू सम्राट, बुलडोजर बाबा’ के जयकारों से गूंज उठीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां भाजपा उम्मीदवार अनुपम विश्वास के लिए चुनावी रथ पर रोड-शो करने निकले तो जैसे जनसमुद्र उमड़ पड़ा.  

बंगाल में CM योगी के लिए सड़को पर उतरा जनसैलाब 

बंगाल में ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से पुकारे जा रहे सीएम योगी ने भी सड़कों पर उमड़े लोगों पर बीच-बीच में पुष्पवर्षा की. सीएम योगी के साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्य़क्ष व सांसद तेजस्वी सूर्या भी उपस्थित रहे. सीएम योगी के रथ के आगे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण व संकटमोचन हनुमान के वेष में कलाकार चल रहे थे. आध्यात्मिक धरा पर इस वेशभूषा में कलाकारों को देख हर कोई उनके प्रति श्रद्धा निवेदित करता रहा.

Advertisement

 सीएम योगी के लिए लगे जय श्री राम के नारे 

 सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जयश्रीराम का उद्घोष करते दिखे.

बंगाल को मिलेगी टेरर- माफियाराज और कटमनी की सरकार से मुक्ति

सीएम योगी ने भी आश्वस्त किया कि 4 मई के बाद बंगाल में माफियाराज समाप्त हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने बंगाल के मतदाताओं से संवाद स्थापित करते हुए रोड शो में उमड़ी भीड़ का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि आपका उत्साह बता रहा है कि बंगाल टेरर, माफियाराज और कटमनी की सरकार से मुक्ति पाएगा. 23 अप्रैल को प्रथम चरण के मतदान के रुझान बताते हैं कि बंगाल में डबल इंजन की भाजपा सरकार बनेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी गुमराह करती थीं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि अब बंगाल में खेला शेष, उन्नयन शुरू. बंगाल को फिर से उन्नयन-विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए 4 मई को पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आएगी. उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार ने माफिया, करप्शन को समाप्त किया और जो बचा था, उसे बुलडोजर ने पूरा किया. भाजपा सरकार आने के बाद बंगाल में भी माफियाराज समाप्त होगा. आमार सोनार बांग्ला, अब टीएमसी मुक्तो बांग्ला बनेगा.

टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें