Advertisement
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जोरहाट में भरी हुंकार, बोले- पीएम मोदी ने असम को “फेविकोल जैसा” जोड़ा
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जोरहाट की स्थानीय उपलब्धियों का भी जिक्र करते हुए कहा, "जोरहाट में पहले एक भी फ्लाईओवर नहीं था, लेकिन आज तीन-तीन फ्लाईओवर बन रहे हैं, जिनमें से एक के नीचे हम खड़े हैं. चौथे फ्लाईओवर का काम भी तेजी से चल रहा है.
Advertisement
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने असम के जोरहाट में भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के पक्ष में जोरदार प्रचार सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति आई है.
"पीएम मोदी ने असम को मजबूती से जोड़ा, कोई तोड़ नहीं सकता"
फडणवीस ने जनसभा में कहा, "आप देख सकते हैं कि जिस प्रकार से पीएम मोदी के नेतृत्व में असम के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम हुआ, जहां ब्रह्मपुत्र नदी पर पहले केवल तीन पुल थे, वहां अब 6 पुल और 6 ब्रिज बन चुके हैं या बन रहे हैं. पहले मेडिकल कॉलेज केवल 6 थे, जो अब 15 हो गए हैं. प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए अस्पताल तैयार हुए हैं. सड़कें, हाईवे और रेलवे का ऐसा जाल बिछाया गया है कि असम अब पूरी तरह कनेक्टेड असम बन गया है."
Advertisement
उन्होंने आगे कहा, "एक समय था जब लोग कहते थे कि असम को भारत से तोड़ना आसान है. लेकिन पीएम मोदी ने इसे ऐसे जोड़ा है कि यह फेविकोल का जोड़ है, जिसे कोई भी नहीं तोड़ सकता. पीएम मोदी ने पूरे असम को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है."
Advertisement
मुख्यमंत्री फडणवीस ने की पीएम मोदी की तारीफ
मुख्यमंत्री फडणवीस ने जोरहाट की स्थानीय उपलब्धियों का भी जिक्र करते हुए कहा, "जोरहाट में पहले एक भी फ्लाईओवर नहीं था, लेकिन आज तीन-तीन फ्लाईओवर बन रहे हैं, जिनमें से एक के नीचे हम खड़े हैं. चौथे फ्लाईओवर का काम भी तेजी से चल रहा है. यह पीएम मोदी और सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने करके दिखाया है."
Advertisement
इस प्रचार सभा का आयोजन जोरहाट विधानसभा क्षेत्र (कंस्टीट्यूएंसी नंबर 100) के भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी के समर्थन में किया गया. गोस्वामी असम विधानसभा के पूर्व स्पीकर भी रह चुके हैं और जोरहाट से लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. सभा में केंद्रीय राज्यमंत्री पबित्रा मार्गरिटा, दिल्ली के विधायक अनिल शर्मा सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें
सभा से पहले देवेंद्र फडणवीस ने जोरहाट स्थित मरियानी ठाकुरबाड़ी मंदिर में दर्शन किए और देश की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की. उन्होंने जोर दिया कि भारत का विकास तभी संपूर्ण होगा जब पूर्वोत्तर के राज्य तेजी से आगे बढ़ेंगे. सड़क और रेल कनेक्टिविटी के जरिए असम को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का श्रेय उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दिया.