शिखर धवन ने सोफी शाइन संग गोवा में लिए सात फेरे, युजवेंद्र चहल ने शेयर की शादी की तस्वीरें
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने लंबे समय के प्रेम संबंध को शादी के पवित्र बंधन में बदल दिया है. धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ गोवा में सात फेरे लिए हैं.
Follow Us:
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग सात फेरे लिए हैं. भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर 'गब्बर' की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.
धवन ने गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग लिए सात फेरे
चहल वीडियो में शिखर धवन के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं. फोटो में धवन की नई दुल्हनिया सोफी सफेद रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं. वहीं, शिखर पर भी सफेद रंग की शेरवानी खूब जच रही है. 2023 में आयशा से तलाक लेने के बाद धवन ने तीन साल एक बार फिर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया है.
उल्लेखनीय है कि धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है. इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं.
चहल ने शेयर की धवन की शादी की तस्वीरें
चहल के पोस्ट पर फैंस धवन और सोफी को जमकर बधाई दे रहे हैं. उल्लेखनीय है कि धवन का पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से साल 2023 में तलाक हो गया था. दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था. धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिनका नाम जोरावर है. हालांकि, जोरावर धवन के साथ नहीं रहते हैं और उनकी कस्टडी आयशा के पास है.
धवन का क्रिकेट करियर
शिखर धवन ने अगस्त 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 'गब्बर' ने भारत के लिए कुल 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी-20 मैच खेले. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर धवन के बल्ले से 10,867 रन निकले. अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान धवन ने कुल 24 शतक लगाए.
साल 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में धवन का रोल काफी अहम रहा था. टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में शिखर ने 90 की औसत से खेलते हुए 363 रन बनाए थे. धवन का रिकॉर्ड खासतौर पर घर से बाहर खेलते हुए सबसे शानदार रहा.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement