Advertisement

Loading Ad...

गलतियां हुई होंगी, इरादा नेक था, विराट-रोहित पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान वायरल

गौतम गंभीर ने कहा, "मैं भी इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए. खिलाडियों को भी और मुझे भी गलतियां करने की छूट है. मुझसे भी पिछले 18 महीनों में कई गलतियां हुई होंगी.

Loading Ad...

भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कोच गौतम गंभीर का एक बयान बहुत तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमे में वह विराट- रोहित को लेकर कहते हुए नज़र आ रहे है कि  क्या पता उनसे इन दोनों खिलाडियों को हैंडल करने में कोई गलती हुई हो. उनका ये भी मानना है कि उनसे गलती हुए होगी लकिन उनका इरादा नेक रहा होगा. 

विराट- रोहित पर गंभीर का बयान

एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब गंभीर से पूछा गया कि, 'आपने ट्वीट किया था कि कुछ लोग प्लेयर्स को आपके खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. जाहिर है ये विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर था. आप एक ड्रेसिंग रूम शेयर करते हैं, एक साथ टीम इंडिया के लिए मैच जीतते हैं. जब ये कहा जाता है कि आप किसी सीनियर प्लेयर जैसे विराट या रोहित के खिलाफ हैं. इससे दबाव तो बनता होगा. आप इन सबसे कैसे निपटते हैं? इन टिप्पणियों का सामना कैसे करते हैं?'

Loading Ad...

गौतम गंभीर ने कहा, "मैं भी इंसान हूं और मुझे भी गलतियां करने की छूट मिलनी चाहिए. खिलाडियों को भी और मुझे भी गलतियां करने की छूट है. मुझसे भी पिछले 18 महीनों में कई गलतियां हुई होंगी. मैंने कभी इन्हें नकारा नहीं, लेकिन मैं मानता हूं कि अगर इरादा सही है तो गलत फैसला स्वीकार्य है लेकिन गलत इरादे से लिया गया फैसला नहीं. सभी को गलती करने की छूट मिलनी चाहिए."

Loading Ad...

"ड्रेसिंग रूम में हर प्लेयर के साथ ईमानदारी से पेश आ रहा हूँ"

गौतम गंभीर ने साफ किया कि उनके लिए उनके लिए ईमानदारी सबसे अधिक मायने रखती है. उन्होंने कहा कि जब तक वह ड्रेसिंग रूम में हर प्लेयर के साथ ईमानदारी से पेश आ रहे हैं, तब तक उन्हें लगता है कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं.

Loading Ad...

गौतम गंभीर ने कहा, "जब तक मैं अपना काम ईमानदारी से कर रहा हूं, मालिश करने वाले से लेकर असिस्टेंट कोच तक के साथ ड्रेसिंग रूम में ईमानदारी से पेश आ रहा हूं, तब तक मुझे लगता है कि मैं अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहा हूं."

क्या 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे विराट-रोहित?

विराट-रोहित ने पिछले साल जब टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया तो तभी से दोनों खिलाडियों और गंभीर के बीच विवाद की खबरें लगातार सामने आती रही है. हालांकि दोनों खिलाडी अब सिर्फ ODI क्रिकेट ही खेल रही है और उनका लक्ष्य 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलना है और भारत को ख़िताब जीतना है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...