Advertisement

Loading Ad...

KKR vs SRH: पहली जीत की तलाश में आमने-सामने, ईडन गार्डन में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

एसआरएच और केकेआर के बीच 30 मैच खेले गए हैं. इसमें 19 मैच केकेआर ने और 10 मैच एसआरएच ने जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है.

Image Credits : File Photo
Loading Ad...

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला ईडन गार्डन, कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार खेला जाना है. 

केकेआर और एसआरएच में होगी कांटे की टक्कर

केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस तो एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था. इसलिए केकेआर और एसआरएच जब आमने-सामने होंगी ने सीजन का अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी. 

Loading Ad...

एसआरएच को खलेगी कमिंस की कमी

Loading Ad...

केकेआर अपने होम ग्राउंड में एसआरएच से ज्यादा मजबूत नजर आ रही है. एसआरएच कई समस्याओं से जूझ रही है. एसआरएच की सबसे बड़ी परेशानी नियमित कप्तान पैट कमिंस हैं जो पीठ की चोट से उबर रहे हैं और टीम के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं. 

कमिंस की गैरमौजूदगी एसआरएच की नेतृत्व के साथ ही टीम की गेंदबाजी को भी कमजोर बना रही है. इसका दबाव बल्लेबाजों पर ज्यादा है. एसआरएच के बल्लेबाजों के पास अच्छी बैटिंग विकेट पर 230 से ज्यादा रन बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और इसके लिए शीर्ष के तीन बल्लेबाजों का चलना जरूरी है, लेकिन टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज भी फॉर्म में नहीं हैं. 

Loading Ad...

बल्लेबाजों की फॉर्म बनी एसआरएच के लिए सिर दर्द 

टीम के दोनों ओपनर, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा, हाल ही में अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. हेड और अभिषेक का टी20 विश्व कप में भी खराब प्रदर्शन रहा था. इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन के पर एसआरएच बहुत ज्यादा निर्भर है. अगर ये दोनों फिर फ्लॉप हुए तो केकेआर के खिलाफ एसआरएच को मुश्किल होगी. एसआरएच के लिए दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन भी परेशानी का सबब हैं. क्लासेन बीच के ओवरों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कुछ समय से उनका फॉर्म उनकी प्रतिष्ठा के अनुरुप नहीं रहा है. 

एसआरएच के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन फॉर्म में हैं. किशन ने आरसीबी के खिलाफ भी 38 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली थी. केकेआर के खिलाफ भी किशन से टीम को उम्मीद रहेगी. हालांकि किशन को बल्लेबाजी में दूसरे बल्लेबाजों से भी सहयोग की जरूरत होगी. जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, डेविड पेन और नीतीश कुमार रेड्डी केकेआर के खिलाफ अपना प्रभाव डाल सकते हैं. केकेआर को उसके घर में हराने के लिए एसआरएच को अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में दमदार प्रदर्शन करना होगा. 

Loading Ad...

एसआरएच और केकेआर के बीच 30 मैच खेले गए हैं. इसमें 19 मैच केकेआर ने और 10 मैच एसआरएच ने जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...