×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

IPL 2026: CSK की मुश्किलें बढ़ीं, चोटिल खलील अहमद पूरे सीजन से बाहर

पांच बार की चैंपियन सीएसके को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है. टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

Author
16 Apr 2026
( Updated: 16 Apr 2026
07:42 PM )
IPL 2026: CSK की मुश्किलें बढ़ीं, चोटिल खलील अहमद पूरे सीजन से बाहर
Image Credits: IANS/Kushal Doshi
Advertisement

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है. सीएसके के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद इंजरी की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. 

आईपीएल 2026 से बाहर हुए खलील अहमद

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है. टीम ने लिखा, "केकेआर के खिलाफ मैच में दाएं क्वाड्रिसेप्स में चोट लगने के बाद खलील अहमद आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. हम खलील के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं."

28 वर्षीय खलील को मंगलवार को एमएस चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान अपने रन-अप में रुकने के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था. हालांकि, इस मुकाबले में सीएसके का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम ने 32 रनों से जीत दर्ज की थी. शुरुआत में ऐसा लगा कि खलील को गंभीर ऐंठन हो रही है, लेकिन खलील ने दर्द से अपना दायां पैर पकड़ लिया और उसके बाद मैदान से बाहर चले गए, जिसके कारण उनके साथी खिलाड़ी गुरजपनीत सिंह को ओवर की बची हुई पांच गेंदें फेंकनी पड़ी थीं.

Advertisement

खलील को करवानी पड़ सकती है सर्जरी

आईपीएल के एक सूत्र ने 'आईएएनएस' को बताया, "इस चोट में क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव भी शामिल है. इसी वजह से अगर जरूरत पड़ी तो खलील को सर्जरी करवानी पड़ सकती है. एक तेज गेंदबाज के लिए यह एक बुरी चोट है, क्योंकि शरीर के उस हिस्से के आसपास की कोई भी चोट ठीक होने में लंबा समय लेती है और उसका रिहैब भी बहुत सावधानी से करना पड़ता है."

चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ी

खलील अहमद का टूर्नामेंट से बाहर होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है. सीएसके का गेंदबाजी अटैक इस सीजन पहले से ही काफी कमजोर नजर आया है और अब खलील के बाहर होने के बाद टीम की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. एमएस धोनी और स्पेंसर जॉनसन पहले ही इंजरी की वजह से शुरुआती मुकाबलों से बाहर चल रहे हैं. धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं, जबकि जॉनसन स्ट्रेस फ्रैक्चर की इंजरी से जूझ रहे हैं. खलील की जगह लेने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के पास मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष के रूप में दो ही विकल्प मौजूद हैं.

Advertisement

मुकेश सीएसके की ओर से पहले भी खेल चुके हैं. मुकेश ने आईपीएल में खेले 16 मुकाबलों में 17 विकेट चटकाए हैं. वहीं, घोष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो निचले क्रम में बल्ले से भी अहम योगदान दे सकते हैं. इस सीजन सीएसके ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत नसीब हुई है और 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. सीएसके की अगले मुकाबले में भिड़ंत शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें