IPL 2025: कप्तानी के बोझ तले संघर्ष कर रहे ऋतुराज? अश्विन ने बताई CSK की बड़ी समस्या
सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी ऋतुराज का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. वह 21 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 15 रन ही बना सके. ऋतुराज अपनी इस पारी के दौरान एक बाउंड्री भी नहीं लगा सके.
Follow Us:
भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि कप्तानी की जिम्मेदारी का असर ऋतुराज गायकवाड़ की बल्लेबाजी पर पड़ रहा है. आईपीएल 2026 में ऋतुराज की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने 13 मुकाबलों में से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
बदलाव के दौर से गुजर रही है सीएसके
एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से सीएसके बदलाव के दौर से गुजर रही है. सीएसके को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार पर 'जियोहॉटस्टार' संग बात करते हुए अश्विन ने कहा, "धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स साफ तौर पर बदलाव के दौर से गुजर रही है. इसमें शामिल सभी लोगों, फैंस, स्टेकहोल्डर्स और टीम, के लिए यह समझना जरूरी है कि फिर से बनने में समय लगता है."
पूर्व स्पिनर ने आगे कहा, "सीएसके से जुड़े मानकों और उम्मीदें उनकी विरासत की वजह से बहुत ज्यादा हैं, लेकिन इस ग्रुप को आगे बढ़ने के लिए स्पेस और सब्र की जरूरत है. इसके साथ ही, कप्तानी की ज्यादा जिम्मेदारी ने ऋतुराज गायकवाड़ की बैटिंग पर असर डाला है. टी20 क्रिकेट पहले से ही डिमांडिंग है, और सीएसके जैसी फ्रेंचाइजी से उम्मीदों के साथ लीडरशिप का बोझ उठाने से खिलाड़ी पर काफी असर पड़ सकता है."
हैदराबाद के खिलाफ नहीं चला ऋतुराज का बल्ला
सोमवार को एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी ऋतुराज का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा. वह 21 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 15 रन ही बना सके. ऋतुराज अपनी इस पारी के दौरान एक बाउंड्री भी नहीं लगा सके. ऋतुराज का आईपीएल 2026 में स्ट्राइक रेट महज 120 का रहा है.
यह भी पढ़ें
चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है. टीम को अपना आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. इस मैच को बड़े अंतर से जीतने के साथ-साथ सीएसके को बाकी टीमों के नतीजे पर भी निर्भर रहना होगा.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें