Advertisement
DC vs GT: जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी दिल्ली, पहली जीत की तलाश में गुजरात
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा.
Advertisement
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 14वां मुकाबला बुधवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जाएगा. दिल्ली अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले इस मैच में गुजरात से बराबरी करने उतरेगी.
डीसी के खिलाफ जीटी का पलड़ा भारी
गुजरात टाइटंस 2022 में लीग का हिस्सा बनी थी। पिछले 4 सीजन में गुजरात और दिल्ली 7 बार आमने-सामने हुई है. किसी सीजन गुजरात तो किसी सीजन दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है.
Advertisement
2022 में डीसी और जीटी पहली बार आमने-सामने थीं। इस मैच में गुजरात ने 14 रन से जीत हासिल की थी. सीजन का यह एकमात्र मुकाबला था। 2023 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे. गुजरात ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच दिल्ली ने 5 विकेट से जीता था.
Advertisement
आईपीएल 2024 में हुए दोनों मुकाबले डीसी ने जीते थे। डीसी ने एक मैच 6 विकेट से तो दूसरा मैच 4 विकेट से जीता था. आईपीएल 2025 के दोनों मुकाबले गुजरात ने जीते थे. गुजरात ने एक मैच 7 तो दूसरा मैच 10 विकेट से जीता था.
कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच हुए हैं। इसमें गुजरात ने 4 और दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं.
Advertisement
DC के पास समीकरण बराबर का मौका
दिल्ली कैपिटल्स के पास बुधवार को होने वाला मुकाबला जीतकर गुजरात के खिलाफ जीत और हार का समीकरण बराबर करने का अवसर है.
आईपीएल 2026 के प्रदर्शन पर नजर डालें तो दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में नजर आई है.
Advertisement
दिल्ली ने सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीते
दिल्ली ने सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. दिल्ली ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसके घर में 6 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में दिल्ली ने अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया था. 2 मैचों में 2 जीत के साथ दिल्ली अंकतालिका में चौथे स्थान पर है.
यह भी पढ़ें
गुजरात टाइटंस को सीजन के अपने दोनों शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. जीटी नौवें स्थान पर है. डीसी के खिलाफ जीटी सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी.