Advertisement

Loading Ad...

बृजेश शर्मा का आईपीएल 2026 में डेब्यू, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में मौका

बृजेश के पिता कपूर चंद शर्मा एक मजदूर हैं। आर्थिक संकट से जूझते हुए पिता ने बेटे की हर एक जरूरत को पूरा किया. मुश्किल दौर में उन्होंने बेटे की भावनात्मक रूप से मदद भी की. पिता को अपने बेटे पर पूरा यकीन था. आखिरकार सोमवार को उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला.

Image Credits: IANS
Loading Ad...

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में तेज गेंदबाज बृजेश शर्मा को मौका दिया है.  

बृजेश शर्मा को आईपीएल 2026 में डेब्यू का मौका

बंगाल के इस दाएं हाथ के गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी के दौरान 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर खरीदा था. जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 16 जनवरी 1988 को जन्मे इस खिलाड़ी को बेहतर मौकों की तलाश में बंगाल जाना पड़ा था, जहां उन्होंने बंगाल प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया. इस लीग में बृजेश ने 7 मुकाबलों में 11 विकेट निकाले. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों में शामिल रहे.

Loading Ad...

बृजेश ने जम्मू की राज्य टीम की ओर से खेला, लेकिन इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया. दो वर्ष उन्होंने दिल्ली के 'यूनिक स्पोर्ट्स क्लब' में दीपक पुनिया के मार्गदर्शन में मैंने क्रिकेट के गुर सीखे, जहां उन्हें अनुशासन का महत्व पता लगा.

Loading Ad...

बृजेश की पढ़ाई के बजाय खेल में थी ज्यादा दिलचस्पी

बचपन से ही बृजेश को पढ़ाई के बजाय खेल में ज्यादा दिलचस्पी थी. स्कूल न जाने पर उन्हें अक्सर डांट भी पड़ती, लेकिन बृजेश की एक ही लक्ष्य था. बेटे की जिद्द को परिवार ने भी समझा और धीरे-धीरे पिता भी उनका साथ देने लगे.

Loading Ad...

बृजेश के पिता कपूर चंद शर्मा एक मजदूर हैं। आर्थिक संकट से जूझते हुए पिता ने बेटे की हर एक जरूरत को पूरा किया. मुश्किल दौर में उन्होंने बेटे की भावनात्मक रूप से मदद भी की. पिता को अपने बेटे पर पूरा यकीन था. आखिरकार सोमवार को उन्हें आईपीएल में डेब्यू का मौका मिला. अब निश्चित रूप से बृजेश का अगला लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना होगा.

टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी गेंदबाजी

सोमवार को राजस्थान रॉयल्स ने बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में टॉस जीतकर गेंदबाज़ी का फैसला लिया. मैदान पर हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस में पांच मिनट की देरी हुई.

Loading Ad...

यह पहली बार है जब संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के टीमों की अदला-बदली के बाद आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का आमना-सामना हो रहा है. वहीं रियान पराग, संजू सैमसन के बाद टीम के पूर्णकालिक कप्तान के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

 

 

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...