×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बेन स्टोक्स फिर विवादों में, कप्तानी और इंटरनेशनल करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल, जाने क्या है वजह

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद कथित नाइट क्लब विवाद में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन का नाम सामने आया है. ताजा विवाद के बाद स्टोक्स की कप्तानी और करियर पर सवाल उठने लगे हैं.

Author
11 Jun 2026
( Updated: 11 Jun 2026
11:16 AM )
बेन स्टोक्स फिर विवादों में, कप्तानी और इंटरनेशनल करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल, जाने क्या है वजह
Image Credits: IANS File Photo
Advertisement

बेन स्टोक्स की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में की जाती है. स्टोक्स अकेले दम पर इंग्लैंड को कई यादगार मुकाबले जीता चुके हैं. हालांकि, बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने के लिए मशहूर स्टोक्स का विवादों से भी पुराना नाता रहा है. एक और विवाद के बाद अब स्टोक्स के इंटरनेशनल करियर पर संकट के बादल छा गए हैं.  

एक बार फिर विवाद में पड़े बेन स्टोक्स 

दरअसल, लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली जीत के बाद स्टोक्स और इंग्लैंड टीम ने पब और नाइट क्लब में जाकर खूब जश्न मनाया. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसी दौरान स्टोक्स और गस एटकिंसन एक विवाद में पड़ गए, जहां रग्बी टीम के खिलाड़ियों से स्टोक्स-एटकिंसन की मारपीट तक हो गई. यह विवाद अब तूल पकड़ चुका है और स्टोक्स एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए स्टोक्स और एटकिंसन को टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया है और जो रूट को कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.

Advertisement

स्टोक्स के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले के बाद स्टोक्स के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब स्टोक्स किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं. साल 2017 में भी इसी तरह नाइट क्लब में मारपीट में शामिल रहे थे. इस मुकाबले में मुकदमा तक दर्ज हो गया था. वहीं, 2013 में स्टोक्स को जरूरत से अधिक शराब पीने की वजह से इंग्लैंड लायंस के दौरे से वापस भेज दिया गया था.

जा सकती है बेन स्टोक्स की कप्तानी 

Advertisement

ताजा विवाद के बाद ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि स्टोक्स को शायद कप्तानी से हाथ धोना पड़े और उनके करियर पर भी खतरा मंडरा रहा है. सिर्फ इंग्लैंड ही नहीं, बल्कि विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक स्टोक्स अपनी खराब आदतों के कारण खुद के पैरों पर ही कुल्हाड़ी मारने का काम करते हैं.

विवादों से जुड़ा इंग्लैंड के बड़े खिलाडियों का नाता

हालांकि, सिर्फ स्टोक्स ही नहीं, इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में टीम के दिग्गज ऑलराउंडर्स की कहानी कुछ ऐसी ही रही है. एंड्रयू फ्लिंटॉफ 2005 में एशेज सीरीज जीतने के बाद अधिक मात्रा में शराब पीने की वजह से विवादों में रहे थे. इसके साथ ही मैदान पर उनका आचरण हमेशा ही सुर्खियां का हिस्सा रहा. फ्लिंटॉफ से उपकप्तानी ले ली गई थी और उन पर एक मैच का बैन भी लगाया गया था. इंग्लैंड के एक और महान ऑलराउंडर इयान बॉथम भी 1986 में गांजा पीने की वजह से 63 दिनों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा निलंबित कर दिए गए थे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें