जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Womens Asia Cup 2026 : भारत ने बांग्लादेश को दी 40 रनों से मात, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह

विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में भरत ने बांग्लादेश को 40 रन से मात देकर फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत के लिए शेफाली वर्मा ने खेली 64 रनों की शानदार पारी.

Author
11 Sep 2026
( Updated: 11 Sep 2026
07:32 PM )
Womens Asia Cup 2026 : भारत ने बांग्लादेश को दी 40 रनों से मात, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह
Image Credit: IANS/X/@BCCIWomen
Advertisement

भारत ने गुरुवार को विमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में बांग्लादेश को 40 रन से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां 13 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल-2 की विजेता टीम से होगा. 

पहले बल्लेबाज़ी कर भारत ने बनाए 149 रन 

गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन बनाए. टीम ने महज 9 के स्कोर पर स्मृति मंधाना (2) का विकेट गंवा दिया था.

Advertisement

शेफाली वर्मा ने खेली 64 रनों की शानदार पारी

इसके बाद प्रतिका रावल ने शेफाली वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रन जुटाकर टीम को मजबूती दी. प्रतिका टीम के खाते में 20 रन जोड़कर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 'प्लेयर ऑफ द मैच' शेफाली वर्मा (40 गेंदों में 64 रन) के साथ 33 रन और ऋचा घोष (21) के साथ 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

IND vs NZ: छह साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचेगी टीम इंडिया, फैंस में दिखा जबरदस्त उत्साह, टी20 के 75% टिकट बिके

इसके अलावा, कौर ने दीप्ति शर्मा (13) के साथ पांचवें विकेट के लिए 8 गेंदों में 21 रन जुटाए. कप्तान 28 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 24 रन बनाकर नाबाद रहीं. विपक्षी खेमे से सुल्ताना खातून ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि मारूफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान ने ने 1-1 विकेट चटकाया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए 109 रन पर सिमटी बांग्लादेशी टीम

Advertisement

इसके जवाब में बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी. दिलारा अख्तर ने जुवैरिया फिरदौस के साथ पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 26 रन जोड़े. फिरदौस 14 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद शोभना मोस्तरी (18) ने कप्तान निगार सुल्ताना (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर टीम को 66 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद बांग्लादेशी टीम बिखर गई.

आलम ये रहा कि बांग्लादेश ने 83 रन तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद फहिमा खातून ने शोर्ना अख्तर के साथ छठे विकेट के लिए 24 गेंदों में 26 रन जुटाकर टीम को 109 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन अंतिम दो गेंदों पर नंदिनी शर्मा ने फहिमा (14) और राबिया खान (0) का विकेट लेकर बांग्लादेश को 109/7 के स्कोर पर रोक दिया.

भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 26 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि नंदनी शर्मा ने 2 विकेट चटकाए. इनके अलावा, श्री चरणी और प्रेमा रावत को 1-1 सफलता हाथ लगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें