T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद माता वैष्णो देवी पहुंचे अभिषेक शर्मा, इंस्टाग्राम पर लिखा-जय माता दी

अभिषेक की टूर्नामेंट में लगातार गिरती फॉर्म पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे. हालांकि, इसके बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक को लगातार बैक किया, जिसका नतीजा फाइनल में देखने को मिला.

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन किए. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली थी. 

 माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे अभिषेक शर्मा

अभिषेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में अभिषेक पारंपरिक लुक में हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जय माता दी." 

अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फाइनल मुकाबले से पहले रनों के लिए बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे. शुरुआती 7 पारियों में बाएं हाथ का बल्लेबाज सिर्फ 89 रन ही बना सका था.

अभिषेक वर्ल्ड कप में खेली तूफानी पारी 

अभिषेक की टूर्नामेंट में लगातार गिरती फॉर्म पर भी कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे. हालांकि, इसके बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक को लगातार बैक किया, जिसका नतीजा फाइनल में देखने को मिला. अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ संजू सैमसन संग मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन जोड़ते हुए मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर डाला था. 52 रनों की अपनी पारी में अभिषेक ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए थे.

भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप को अपने नाम किया. इसके साथ ही भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहला देश भी बना. भारतीय टीम टी20 विश्व कप के टाइटल का बचाव करने वाली भी दुनिया की पहली टीम बनी. 

आईपीएल 2026 में SRH की तरफ से खेलते दिखेंगे अभिषेक

अभिषेक विश्व कप के बाद अब आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. अभिषेक का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में भी दमदार रहा था. उन्होंने 14 मुकाबलों में 193 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 439 रन बनाए थे. इस दौरान अभिषेक ने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे. हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 मैच ही जीत सकी थी और टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी.

Advertisement

Advertisement

LIVE
अधिक →