हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में दशहरा मंगलवार, 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हालांकि, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 21 अक्टूबर की दोपहर तक रहने के कारण कुछ क्षेत्रों में पर्व की तारीख भिन्न हो सकती है.
-
धर्म ज्ञान20 Oct, 202610:41 AM20 या 21 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी विजयादशमी? जानें पूजा का मुहूर्त और रावण दहन का समय
-
मनोरंजन16 Oct, 202603:11 PMभांजे इमरान खान के सपोर्ट में उतरीं किरण राव, भारत छोड़ने के नोटिस पर बोलीं- वाह! अब मुंबई पुलिस भी?
Imran Khan: इस मामले ने फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मचा दी है. कई लोग इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं. इसी बीच आमिर खान की एक्स पत्नी और फिल्म मेकर किरण राव ने भी इमरान खान के समर्थन में अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातें लिखीं, जिनके बाद उनका पोस्ट चर्चा में आ गया है.
-
राज्य16 Oct, 202612:06 PMCM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, दिल्ली में बनेंगे 250 से अधिक संग्रह केंद्र, खंडित मूर्तियों की होगी रीसाइक्लिंग
दिल्ली में खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री के सम्मानजनक संग्रह के लिए 250 से अधिक नए केंद्र खोलने के लिए आज दिल्ली सरकार, MCD और Plastindia Foundation के बीच MoU हुआ है.
-
धर्म ज्ञान15 Oct, 202612:26 PMनवरात्र का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की होगी आराधना, संतान सुख और सुख-समृद्धि के लिए भक्त करेंगे पूजा
मां स्कंदमाता को देवी दुर्गा के अत्यंत ममतामयी स्वरूपों में गिना जाता है. उनकी गोद में भगवान कार्तिकेय विराजमान रहते हैं. धार्मिक चित्रण में मां को कमल पर विराजमान दिखाया जाता है, इसलिए उन्हें पद्मासना देवी भी कहा जाता है.
-
धर्म ज्ञान14 Oct, 202610:32 AMशारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद, रोग-शोक और कष्टों को दूर करती हैं माता
मां कूष्मांडा का वाहन सिंह है, जो शक्ति, साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं में मां कूष्मांडा को ब्रह्मांड की सृजनकर्ता शक्ति माना गया है. कहा जाता है कि जब चारों ओर अंधकार व्याप्त था, तब देवी ने अपनी मंद मुस्कान से सृष्टि में प्रकाश का संचार किया. इसी कारण उनका नाम कूष्मांडा पड़ा. भक्तों के बीच यह विश्वास है कि माता की उपासना करने से मन के भय दूर होते हैं और आत्मविश्वास तथा ऊर्जा में वृद्धि होती है.
-
Advertisement
-
धर्म ज्ञान14 Oct, 202607:00 AM14 अक्टूबर का पंचांग: मां के चौथे स्वरूप कूष्मांडा की पूजा करने से बढ़ता है आयु, यश और बल, रात 8:38 बजे तक रहेगा आयुष्मान योग
इस दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है. देवी कूष्मांडा की पूजा करने से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य बढ़ता है. मां कुष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, जिसके कारण इन्हें 'अष्टभुजा देवी' भी कहते हैं. इनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल का पुष्प, अमृत से भरा कलश, चक्र, गदा और जप की माला है. मां की सवारी सिंह (बाघ) है.
-
धर्म ज्ञान13 Oct, 202602:29 PMनवरात्र स्पेशल : रहषु भगत के दर्शन के बिना मां थावे वाली की पूजा मानी जाती है अधूरी, राजा मनन की जिद ने कर दिया था साम्राज्य का विनाश
बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित 'थावे भवानी मंदिर' को लेकर एक एक बेहद रहस्यमयी कहानी जुड़ी है. गोपालगंज शहर से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर कोई साधारण मंदिर नहीं बल्कि इसे एक 'जाग्रत शक्तिपीठ' माना जाता है.
-
धर्म ज्ञान13 Oct, 202601:16 PMनवरात्र का तीसरा दिन : मां चंद्रघंटा की होगी पूजा-अर्चना; घंटानाद से दुष्ट शक्तियों का होता है नाश, क्या करने से भक्तों पर मां की कृपा बनी रहती है
मां के स्वरूप में चंद्रमा शांति और शीतलता का प्रतीक माना जाता है, जबकि घंटा नाद शक्ति, जागृति और नकारात्मक शक्तियों के विनाश का संदेश देता है. माता का यह स्वरूप भक्तों को यह प्रेरणा देता है कि जीवन में शांति और धैर्य बनाए रखते हुए अन्याय तथा बुराई के विरुद्ध साहस के साथ खड़ा होना चाहिए.
-
धर्म ज्ञान12 Oct, 202604:52 PMछत्तीसगढ़ के सिहावा में मां शीतला शक्तिपीठ में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भीड़, ओडिशा-महाराष्ट्र से भी पहुंच रहे श्रद्धालु
ज्योत पुजारी नारायण प्रसाद पाठक ने आईएएनएस से कहा कि मां भगवती शीतला हर गांव में हैं, लेकिन सिहावा की माता स्वयंभू हैं. मां की बड़ी कृपा है और श्रद्धा की ज्योति है. मां की महिमा है कि वह चावल से आशीर्वाद देती हैं.
-
धर्म ज्ञान12 Oct, 202601:00 PMनहाने के बाद भी पूजा में बैठते ही क्यों छिड़का जाता है जल? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं
हिंदू धर्म में पूजा से पहले स्नान करने के बावजूद जल के छींटे क्यों दिए जाते हैं? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह परंपरा शरीर, पूजा सामग्री और पूजा स्थल के शुद्धिकरण से जुड़ी है. इस दौरान 'ॐ अपवित्रः पवित्रो वा' मंत्र का जाप किया जाता है.
-
धर्म ज्ञान12 Oct, 202607:00 AM12 अक्टूबर का पंचांग: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करना फलदाई, सुबह 11:50 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
12 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी (दुर्गा जी के दूसरे स्वरूप) की पूजा करना अत्यंत फलदायी माना गया है. इसके साथ ही यह दिन सोमवार होने के कारण भगवान शिव और चंद्र दर्शन (आश्विन शुक्ल द्वितीया) के लिए भी शुभ है.
-
धर्म ज्ञान11 Oct, 202606:00 AM11 अक्टूबर का पंचांग : शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, घटस्थापना के साथ की जाएगी मां शैलपुत्री की पूजा
11 अक्टूबर 2026 (आश्विन शुक्ल प्रतिपदा) को शारदीय नवरात्र का पहला दिन है, इस दिन माँ शैलपुत्री (मां दुर्गा का प्रथम स्वरूप) की पूजा की जाएगी। इसके अलावा घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाएगी.
-
धर्म ज्ञान10 Oct, 202603:43 PM51 शक्तिपीठों में शामिल यूपी के ये पावन धाम, जानिए कहां और किस रूप में विराजती हैं माता
काशी को भगवान शिव की नगरी कहा जाता है. यहां मणिकर्णिका घाट के पास मां विशालाक्षी का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है. इसे शक्तिपीठों में विशेष स्थान प्राप्त है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यहां माता सती के कुंडल या मणिकर्णिका से संबंधित अंग गिरने की कथा प्रचलित है. मां विशालाक्षी को देवी शक्ति के स्वरूप में पूजा जाता है. नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं.