राज्य
13 Jul, 2026
12:22 PM
उमर अब्दुल्ला को भाजपा का कानूनी नोटिस, 100 करोड़ की मानहानि का दावा करने की चेतावनी
भाजपा ने उमर अब्दुल्ला से अपने आरोपों को वापस लेने को कहा है. इसके साथ ही, नोटिस मिलने के 7 दिनों के अंदर बिना किसी शर्त के सबके सामने माफी मांगें को भी कहा है. भाजपा ने चेतावनी दी है कि वे दोबारा इस तरह के आरोपों को नहीं दोहराएं. भाजपा ने नोटिस में उमर अब्दुल्ला को 100 करोड़ रुपए के मानहानि के मुकदमे की भी चेतावनी दी है.