धर्म ज्ञान
02 Sep, 2026
12:56 PM
प्रयागराज इस्कॉन मंदिर में भव्य जन्माष्टमी की तैयारी, वृंदावन से आईं तीन लाख की विशेष पोशाक और आभूषण
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा. इसके लिए वृंदावन के कारीगरों से खास तौर पर तैयार कराई गई पोशाकें और आभूषण मंगाए गए हैं. इनकी कुल कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है. पोशाकों को भगवान के विशेष जन्मोत्सव श्रृंगार को ध्यान में रखकर तैयार कराया गया है.