संजय निषाद ने अखिलेश यादव की राजनीति में लग्जरी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि जनता अब सब तय करेगी और जनता ने ही ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर किया है. उनके मुताबिक जब राजनीति की बात गरीबों और पिछड़ों के नाम पर हो, लेकिन जीवनशैली और राजनीतिक तौर-तरीकों में लग्जरी दिखाई दे, तो जनता इस अंतर को पहचानती है.
-
राज्य19 Sep, 202608:38 PM‘गरीबों के वोट पर पलने वाले नेता गरीबों को भूल गए’... संजय निषाद ने अखिलेश पर साधा निशाना
-
राज्य19 Sep, 202608:02 PMनंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत, पार्टी प्रत्याशी मिलन प्रधान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
मिलन प्रधान के खिलाफ पुराने हत्या मामले में पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी था. इसी वारंट के आधार पर उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था.
-
मनोरंजन19 Sep, 202607:45 PMदूसरी बार माता-पिता बने दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह, घर आई नन्ही परी
दूसरी बार माता-पिता बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. दीपिका ने दूसरी बार बेटी कपल को दिया जन्म, कपल ने शनिवार को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया.
-
राज्य19 Sep, 202607:39 PMकोई बना फार्मासिस्ट तो कोई प्रोफेसर… नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, चयनित अभ्यर्थियों ने CM योगी को दिया श्रेय
चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि हमने काफी मेहनत की, लेकिन सपने तो सरकार की पारदर्शी नीतियों से ही साकार हुए. उन्होंने CM योगी का आभार जताया.
-
राज्य19 Sep, 202607:33 PMUP में लंपी वायरस के खिलाफ अभियान तेज, 25 जिलों में 606 टीमें तैनात,16 लाख से ज्यादा पशुओं का टीकाकरण
लंपी वायरस की रोकथाम के लिए तैनात 606 टीमें गांव-गांव जाकर पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही हैं. टीमों द्वारा पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव के उपाय और संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है. संदिग्ध मामलों की जानकारी मिलने पर तत्काल पशु चिकित्सा टीमों को सक्रिय किया जा रहा है.
-
Advertisement
-
राज्य19 Sep, 202607:07 PMछात्रों के सपनों से बनेगा उत्तराखंड का भविष्य, सीएम धामी ने कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
सीएम धामी ने कहा कि विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के भविष्य को लेकर काफी अच्छे विचार प्रस्तुत किए हैं और उनमें जागरूकता तथा ज्ञान का स्तर दिखाई देता है. प्रदेश की नई पीढ़ी के बच्चों और छात्र-छात्राओं में विचार करने की क्षमता है.
-
दुनिया19 Sep, 202606:53 PMरियाद एयरपोर्ट के पास धुएं का बड़ा गुबार, रातभर एयर अटैक अलर्ट के बाद सऊदी अरब ने जारी किया 'ऑल क्लियर'
सऊदी अरब की राजधानी रियाध के एयरपोर्ट से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है. शहर के सबसे व्यस्त किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब शनिवार को अचानक भीषण आग की लपटें देखी गईं और आसमान में काले धुएं का गुबार उठता नजर आया.
-
राज्य19 Sep, 202606:42 PMअभ्यर्थियों ने CM योगी का जताया आभार, किसान की बेटी बनी प्रोफेसर, बोलीं- निष्पक्ष और पारदर्शी चयन ने युवाओं में भरा नया भरोसा
डॉ. रेखा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में योग्यता के आधार पर परिणाम आने से अभ्यर्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह आया है. अब युवाओं में यह विश्वास है कि सच्चे मन से मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी. उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगी.
-
राज्य19 Sep, 202606:39 PMCM फडणवीस ने ‘हनुमान अंश’ की टीम से की मुलाकात, शानदार काम के लिए दी बधाई
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने आधिकारिक आवास पर 'हनुमान अंश' टीम से मुलाकात की.
-
राज्य19 Sep, 202606:33 PMफसल, मकान, पशु हानि…UP में आपदा प्रभावितों को मिली तुरंत राहत, 1 अप्रैल से 18 सितंबर तक दी गई ₹249.76 करोड़ की सहायता
किसानों की फसल, क्षतिग्रस्त मकानों और पशु हानि के मामलों में भी प्रभावित परिवारों को जल्द आर्थिक मदद मिली है. 01 अप्रैल से 18 सितंबर तक आपदाओं से प्रभावित लोगों को 249.76 करोड़ रुपये की सहायता दी गई.
-
राज्य19 Sep, 202606:32 PMPM सूर्य घर योजना की गति बढ़ाने पर जोर, आसान लोन के लिए बैंकों को दिए गए निर्देश, यूपी नेडा निदेशक ने की बैठक
यूपी नेडा के निदेशक रविन्दर सिंह ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण आवेदनों के अनावश्यक रिजेक्शन को न्यूनतम किया जाए.
-
राज्य19 Sep, 202606:23 PMयोगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी
योगी सरकार की इस पहल का उद्देश्य केवल बकाया करों की वसूली तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से भी जुड़ा है. प्राप्त राजस्व का उपयोग स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और आधुनिक नगरीय सुविधाओं के विकास में किया जाएगा.
-
राज्य19 Sep, 202606:01 PMबुंदेलखंड के राई से लेकर अवध की सूफियान शाम तक… ट्रेड शो में ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा UP की संस्कृति का 'महाकुंभ’
UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में ट्रेडीशन संग ट्रेड का संगम होगा. जहां प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता का मंच सजेगा. योगी सरकार के प्रयासों से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने दिखाने का मौका मिलेगा.