जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM सूर्य घर योजना की गति बढ़ाने पर जोर, आसान लोन के लिए बैंकों को दिए गए निर्देश, यूपी नेडा निदेशक ने की बैठक

यूपी नेडा के निदेशक रविन्दर सिंह ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण आवेदनों के अनावश्यक रिजेक्शन को न्यूनतम किया जाए.

Author
19 Sep 2026
( Updated: 19 Sep 2026
06:32 PM )
PM सूर्य घर योजना की गति बढ़ाने पर जोर, आसान लोन के लिए बैंकों को दिए गए निर्देश, यूपी नेडा निदेशक ने की बैठक
Representative Image
Advertisement

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया है. योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को समयबद्ध ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी नेडा के निदेशक की अध्यक्षता में प्रमुख पीएसयू बैंकों, आरईसी, एसएलबीसी और संबंधित हितधारकों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. 

यूपी नेडा के निदेशक रविन्दर सिंह ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि ऋण आवेदनों के अनावश्यक रिजेक्शन को न्यूनतम किया जाए. पात्र उपभोक्ताओं के आवेदनों का समयबद्ध प्रक्रिया और स्वीकृति सुनिश्चित की जाए. 

UP नेडा के निदेशक ने क्या निर्देश दिए?

Advertisement

बैंकों को कहा गया कि स्वीकृत ऋण का शीघ्र वितरण किया जाए, ताकि रूफटॉप सोलर की स्थापना में देरी न हो. लंबित मामलों की नियमित बैंकवार समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए. बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों, ऋण स्वीकृति, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई. 

पीएम सूर्य घर योजना के पोर्टल और जन सार्मथ्य से संबंधित प्रक्रियात्मक समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए. बैठक में एसएलबीसी के माध्यम से बैंकों के साथ नियमित समन्वय और लंबित प्रकरणों की मॉनिटरिंग को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. आरईसी और संबंधित हितधारकों से बैंकिंग प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान में सहयोग का आग्रह किया गया.

आसान प्रक्रिया में सोलर स्थापना कराने पर जोर

इससे पहले बैठक में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लंबित ऋण आवेदनों, ऋण स्वीकृति, दस्तावेजी प्रक्रिया और ऋण वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई. यूपी नेडा का उद्देश्य है कि सौर ऊर्जा अपनाने के इच्छुक प्रत्येक पात्र परिवार को आसान, पारदर्शी और समयबद्ध ऋण सुविधा उपलब्ध हो, जिससे उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर स्थापना की गति और तेज हो सके. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड के राई से लेकर अवध की सूफियान शाम तक… ट्रेड शो में ग्लोबल मेहमानों के सामने सजेगा UP की संस्कृति का 'महाकुंभ’
    
बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूको बैंक सहित प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और एसएलबीसी और आरईसी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें