जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर CM योगी ने किया नमन, परिवारवाद-जातिवाद की राजनीति पर साधा निशाना

CM योगी ने कहा, 2017 से पहले तुष्टिकरण जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का काम किया. उन्होंने कहा, राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्ण बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है.

Author
31 Oct 2026
( Updated: 31 Oct 2026
01:27 PM )
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर CM योगी ने किया नमन, परिवारवाद-जातिवाद की राजनीति पर साधा निशाना
Image Source- X/YogiAdityanath
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, 'लौह पुरुष', 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने समस्त प्रदेश वासियों को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की हार्दिक बधाई दी. 

लौहपुरुष का जीवन देता है 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार साहब का जीवन इस शाश्वत सत्य का उद्घोष है कि राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता और एकता का सामर्थ्य 'राष्ट्र प्रथम' के भाव में निहित है. मां भारती की सेवा को समर्पित उनका जीवन हमें 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करने की प्रेरणा देता है. 

Advertisement

सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकात्मता के लिए समर्पित किया जीवन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है.

Advertisement

हमारी सरकार ने सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को किया सुदृढ़ 

मुख्यमंत्री ने लिखा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला. हमने 'राष्ट्र प्रथम' की भावना और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को सुशासन को आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया और श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प से जोड़ा. 

'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के अटल संकल्प का बनें प्रतीक 

CM योगी ने लिखा कि इसी संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है- श्रद्धेय सरदार पटेल जी की जयंती एवं 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी’. आइए, इस 'एकता दौड़' में सहभागी बनें. हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के अटल संकल्प का प्रतीक बने.

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- पत्नी के निधन की खबर सुनकर भी नहीं रुके सरदार पटेल, अदालत में निभाया अपना फर्ज; जानें लौह पुरुष का अनसुना किस्सा

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें