जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

यूपी में बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद, CM योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

सीएम योगी ने बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत और मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को फसल नुकसान का आकलन कर किसानों की मदद करने और बेघर लोगों को राहत केंद्रों तक पहुंचाने को कहा है.

यूपी में बारिश से प्रभावित किसानों को मिलेगी मदद, CM योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
Image Source: Screengrab
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हुई बारिश के कारण प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का निर्देश किया. फसलों के नुकसान के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इसका आकलन कर किसानों को हरसंभव मदद दें. हर विपरीत परिस्थितियों में सरकार अन्नदाता के साथ खड़ी है. 

CM योगी ने दिया निर्देश 

मुख्यमंत्री ने यूपी में हो रही बारिश से प्रभावितों को तत्काल राहत देने के निर्देश दिए. उन्होंने अतिवृष्टि से हुई आर्थिक हानि, पशुहानि और जिनके घर गिरे, उन्हें तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कर किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा दें. घर गिरने से बेघर हुए लोगों को राहत केंद्र और शरणालय केंद्र पहुंचाएं. 

लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: CM योगी 

Advertisement

मुख्यमंत्री ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर प्रभावित परिवारों से संवाद करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने को कहा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. वहीं विपरीत मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि अकारण बच्चों को घर से न निकलने दें. जीर्णशीर्ण मकान, पेड़, टीन, बिजली के खंभों आदि के पास न खड़े हों, बल्कि सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.

यह भी पढ़े: योगी सरकार के 'यूपी राइज' मंच पर चमकी जौनपुर की बेटी, अनोखे आइडिया से जीते 25 हजार रुपये का इनाम

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि सीएम योगी ने अधिकारियों को प्रभावितों तक तत्काल राहत पहुंचाने और नुकसान का सही आकलन करने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि बारिश से प्रभावित किसानों और परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी. साथ ही लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें