जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत, पार्टी प्रत्याशी मिलन प्रधान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मिलन प्रधान के खिलाफ पुराने हत्या मामले में पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी था. इसी वारंट के आधार पर उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था.

Author
19 Sep 2026
( Updated: 19 Sep 2026
08:02 PM )
नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस की बढ़ी मुसीबत, पार्टी प्रत्याशी मिलन प्रधान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Image Source- IANS
Advertisement

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई हैं. अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें एक पुराने हत्या के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद अदालत में पेश किया गया था. 

पूर्वी मेदिनीपुर जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मिलन प्रधान के खिलाफ पुराने हत्या मामले में पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी था. इसी वारंट के आधार पर उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और शनिवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 

ममता बनर्जी ने दिया था समर्थन

Advertisement

नंदीग्राम सीट से TMC प्रत्याशी संचिता डे के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया था. इसके कुछ देर बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. जबकि नंदीग्राम उपचुनाव का राजनीतिक माहौल गर्म है. इससे एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार संचिता डे प्रधान ने अपना नामांकन वापस ले लिया था.

कांग्रेस ने BJP पर बोला हमला 

कांग्रेस ने मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डब्ल्यूबीपीसीसी) के अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले उनके उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई कर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि BJP पश्चिम बंगाल में विपक्ष की राजनीति खत्म करना चाहती है. वहीं, BJP के पूर्वी मेदिनीपुर जिला नेतृत्व ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा, ‘मिलन प्रधान की गिरफ्तारी से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है और पुलिस ने अदालत के वारंट के आधार पर कार्रवाई की है.’

बंगाल की दो सीटों पर उपचुनाव

नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 नवंबर को होगी. नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. BJP यहां हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है. हसीरानी रथ, सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं, जिनकी मई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर सीट में आया नाटकीय मोड़, ममता के प्रत्याशी का यू-टर्न, ‘नाम वापसी’ के बाद कहा- लड़ूंगा चुनाव

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें