मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इस वर्ष पवेलियन में 16 कौशल स्टॉल, गतिविधियां, लाइव डेमो, ‘स्किल मंच’, B2B संवाद, प्रशिक्षित युवाओं की उपलब्धियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को एक साथ जोड़ा गया है. इससे आगंतुकों को उत्तर प्रदेश के कौशल और प्रतिभा की विविधता को देखने, समझने और अनुभव करने का अवसर मिलेगा.
-
राज्य25 Sep, 202601:29 PMइंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगा यूपी के हुनर का दम, पहली बार लगेगा ‘स्किल मंच’
-
ब्लॉग25 Sep, 202612:36 PMUPITS: आत्मविश्वास की वैश्विक यात्रा, लोकल से ग्लोबल की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश
एमएसएमई, ओडीओपी, स्टार्टअप तथा पहली बार निर्यात करने वालों को वैश्विक बाजार से जोड़ना ही होगा, जो ग्रेटर नोएडा में हो रहे ट्रेड शो के रूप में एक बड़े मंच के रूप में सामने है. यूपीआईटीएस अब सिर्फ व्यापार का मंच नहीं है. यह उस विचार का मंच है जिसमें ओडीओपी स्थानीय पहचान को वैश्विक ब्रांड में बदलता है.
-
राज्य25 Sep, 202608:30 AM'उद्योग से लेकर जायका' तक दिखेगा UP का दम... CM योगी और गृह मंत्री शाह आज ग्रेटर नोएडा में करेंगे 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो' का उद्घाटन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 आज से ग्रेटर नोएडा में शुरू हो रहा है. 29 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक, 85 देशों के 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार और लाखों कारोबारी व आम दर्शक शामिल होंगे.
-
राज्य24 Sep, 202608:19 PMUPITS 2026: वैश्विक मंच पर सजेगी बिजनौर की दस्तकारी, 10 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय फलक
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में नगीना की काष्ठ नक्काशी, विदुर टी, चुकंदर का गुड़ और फैशन विग का जलवा दिखेगा. इंडिया एक्सपो मार्ट में अंतरराष्ट्रीय बाजार जुटेगा.
-
राज्य24 Sep, 202608:17 PMब्रज की ‘दीदियों’ को मिला ग्लोबल मंच, UPITS 2026 में देश-विदेश के खरीदार देखेंगे उनके उत्पाद
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रहे इस अवसर को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है. मैनपुरी के लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की रीना ने कहा कि हम गांव में बैठकर आर्टिफिशियल ज्वेलरी, टेडीबियर और जूट बैग बनाते हैं. योगी सरकार की बदौलत आज हमारे हाथ का काम इतने बड़े इंटरनेशनल मंच पर पहुंच रहा है, यह हम ग्रामीण महिलाओं के लिए बहुत गर्व की बात है.
-
Advertisement
-
राज्य24 Sep, 202605:24 PMयूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में गूंजेगी अमरोहा की ढोलक की थाप, 6 प्रमुख इकाइयों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच
अमरोहा की ऐतिहासिक पहचान उसके पारंपरिक संगीत वाद्य यंत्रों से है, जो जिले का मुख्य उत्पाद होने के साथ-साथ भौगोलिक संकेतक (जीआई टैग) से भी प्रमाणित है। ट्रेड शो के हॉल नंबर 11 में जीआई टैग श्रेणी के तहत 'मै० आर्टीजन वेलफेयर सोसाइटी' का स्टाल लगाया जा रहा है.
-
राज्य23 Sep, 202608:00 PMUPITS 2026 में दिखेगी अयोध्या की पहचान, दही-जलेबी से चिकनकारी तक वैश्विक मंच पर जलवा
अयोध्या के संदर्भ में कुल्हड़ वाली दही-जलेबी और खुरचन पेड़ा सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक हैं, वहीं चिकनकारी हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा को दर्शाती है. बैटरी निर्माण जैसे औद्योगिक उत्पाद स्थानीय उद्यमिता और रोजगार सृजन की क्षमता को उजागर करते हैं.
-
राज्य23 Sep, 202607:45 PMUPITS-2026: ग्लोबल निवेशकों के सामने यूपी का ‘बिजनेस-रेडी’ मॉडल, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन
यूपीआईटीएस-2026 उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों, एमएसएमई, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा. अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और विदेशी प्रदर्शकों की भागीदारी से प्रदेश के उद्यमियों को नए कारोबारी संपर्क और बाजार उपलब्ध होने की संभावनाएं बढ़ेंगी.
-
राज्य23 Sep, 202607:37 PMट्रेड शो में प्रयागराज के 10 उद्यमी लगाएंगे 12 स्टाल, उद्यमियों एवं नवाचारियों को मिल रहा है ग्लोबल मंच
उत्तर प्रदेश के समृद्ध व्यंजनों की विरासत की ग्लोबल ब्रांडिंग के लिए योगी सरकार द्वारा शुरू की गई ‘एक जनपद एक व्यंजन योजना’ में चयनित उत्पाद भी यूपी आईटीएस 2026 में अपने जायके का स्वाद बिखेरेंगे. उपायुक्त उद्योग शरद टंडन का कहना है कि पहली बार यूपी आईटीएस मे ओडीओसी श्रेणी को शामिल किया गया है, जिसे वहां निःशुल्क स्टाल दिया जा रहा है.
-
राज्य23 Sep, 202606:13 PMUPITS में काशी के हुनर को मिलेगा ग्लोबल बाजार, दिखेगी बनारसी विरासत, 45 उद्यमी लेकर पहुंचेंगे बनारसी सिल्क समेत पारंपरिक और आधुनिक प्रोडेक्ट
एमएसएमई और युवा उद्यमियों के उत्पाद काशी में बदलते कारोबारी परिवेश और नए बाजारों की ओर बढ़ते कदम को प्रदर्शित करेंगे. प्राकृतिक वेलनेस उत्पाद , कंटेनर्स बैग, मल्टीफिलामेंट यार्न और अन्य उत्पाद प्रदर्शित किए जायेंगे, जिनका उपयोग विभिन्न वस्तुओं के परिवहन के लिए किया जाता है.
-
राज्य23 Sep, 202605:40 PMसांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026, बालीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर समेत UPITS को यादगार बनाएंगी देश और प्रदेश की नामचीन हस्तियां
योगी सरकार ने इंटरनेशनल ट्रेड शो को सिर्फ व्यापारिक आदान-प्रदान का मंच ही नहीं, बल्कि समृद्ध लोककलाओं और सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करने का भी अवसर बनाया है. यह आयोजन उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करेगा.
-
राज्य23 Sep, 202611:01 AMबरेली की जरदोजी से मेंथा और दवा तक... UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में CM योगी के विजन के अनुरूप स्थानीय हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में रुहेलखंड के स्थानीय उत्पादों की धूम रहेगी. बरेली की जरी-जरदोजी समेत मेंथा, दवा, बांस-बेंत और खाद्य उत्पाद, जबकि पीलीभीत की लकड़ी की नक्काशी और शाहजहांपुर की जरी कारीगरी को वैश्विक बाजार मिलेगा.
-
राज्य22 Sep, 202607:43 PMUP इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होंगे मीरजापुर के 10 कालीन कारोबारी, नए विदेशी कारोबारियों से रूबरू होने का मिलेगा मौका, कारोबार को लगेंगे पंख
इस ट्रेड शो में जनपद के 10 कालीन कारोबारी व 2 मिष्ठान कारोबारी हिस्सा लेकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे. इस आयोजन में देश-विदेश से आने वाले कारोबारियों और 86 देशों के आयातकों को मीरजापुर में तैयार होने वाले आकर्षक कालीन, दरी और अन्य हस्तशिल्प उत्पादों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.