धर्म ज्ञान
27 Aug, 2026
12:08 PM
उत्तराखंड का रहस्यमयी शिवधाम बैरासकुंड, जहां आज भी होती है रावण की पूजा
उत्तराखंड के चमोली जिले के घाट विकासखंड (दशोली गढ़) में स्थित श्री बैरासकुंड महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित एक अत्यंत प्राचीन और पौराणिक स्थल है. मंदिर के ठीक सामने एक पवित्र कुंड स्थित है, जिसके जल से भक्तगण भगवान महादेव का जलाभिषेक करते हैं.