जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सीएम धामी ने खटीमा में की जनसुनवाई, बोले-जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' के मंत्र के साथ काम कर रही है. आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.

Author
29 Aug 2026
( Updated: 29 Aug 2026
04:04 PM )
सीएम धामी ने खटीमा में की जनसुनवाई, बोले-जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता
Image Credit: IANS
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार सुबह खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. 

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतें और सुझाव गंभीरता से सुने और मौके पर ही अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए.

सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार की बड़ी पहल, अग्निवीरों के रोजगार से सैन्य धाम तक कई योजनाएं

Advertisement

'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' के मंत्र पर काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार 'सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि' के मंत्र के साथ काम कर रही है. आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें.

लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों पर हुई कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाए. जनसुनवाई के बाद मुख्यमंत्री खटीमा से रवाना हो गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, मोहनी पोखरिया, रणजीत सिंह नामधारी, रणदीप पोखरिया, अमित पांडेय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें