मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर भी पूरी तरह बदल चुका है. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान जब वह बुलंदशहर आए थे, तब यहां भय और दहशत का माहौल था, लेकिन आज बुलंदशहर निर्भय होकर विकास की प्रक्रिया से मजबूती के साथ जुड़ चुका है.
-
राज्य18 Jul, 202606:50 PM2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भय, दंगों और असुरक्षा का माहौल था: सीएम योगी आदित्यनाथ
-
राज्य18 Jul, 202606:27 PMघर, रोजगार और लैपटॉप की सौगात, अमरोहा में लाभार्थियों को CM योगी ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत माकनपुर शुमाली के सत्यम गोला को प्रिंटिंग मशीन के व्यापार के लिए 10 लाख रुपये और नरैना कला के सचिन चौधरी को रेस्टोरेंट खोलने के लिए 5 लाख रुपये के ऋण का चेक मुख्यमंत्री के हाथों प्रदान किया गया.
-
राज्य18 Jul, 202605:57 PMइस सैनिक विद्या मंदिर में भी होगा बेटियों का प्रवेश, रज्जू भैया की मां के नाम पर बनेगा छात्रावासः CM योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देशवासियों को संकल्प दिलाया था कि अभी से आजादी के शताब्दी महोत्सव की तैयारी प्रारंभ कर उसके अनुरूप आचरण करना होगा. इसके लिए उन्होंने हर भारतीय के लिए पंच प्रण सुनिश्चित किया. यह पंच प्रण हर नागरिक के लिए आवश्यक है.
-
राज्य18 Jul, 202605:49 PMCM योगी ने श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर में किया जलाभिषेक, साधु-संतों से किया संवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में वेदाध्ययन कर रहे वेदपाठी बटुकों एवं संस्कृत शिक्षार्थियों से आत्मीय संवाद किया. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक संस्कृति एवं संस्कृत भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया.
-
ग्राउंड रिपोर्ट18 Jul, 202603:50 PMChitrakoot Ka Mood: कानून व्यवस्था और बुलडोजर एक्शन पर क्या सोचती है चित्रकूट की जनता?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही राज्य का राजनीतिक तापमान बढ़ चुका है। NMF News की टीम आज पहुंची है प्रभु श्री राम की पावन तपोभूमि चित्रकूट में, जहां रामघाट पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता से हमने जाना कि पिछले कुछ वर्षों में चित्रकूट कितना बदला है. योगी सरकार के शासनकाल में कानून-व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों पर जनता की क्या राय है, यह इस विशेष ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए.
-
Advertisement
-
ग्राउंड रिपोर्ट18 Jul, 202603:47 PMआयुष्मान कार्ड से लेकर BIDA प्रोजेक्ट तक, झांसी की जनता का बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र और विशेषकर झांसी में विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। NMF News की टीम आज झांसी के ऐतिहासिक और व्यस्त मिनर्वा चौराहे पर पहुंची, जहां स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर खुलकर अपनी सकारात्मक राय रखी।
-
राज्य18 Jul, 202602:34 PMविकसित भारत के लिए छोड़नी होगी गुलामी की मानसिकता, बुलंदशहर से CM योगी की अपील
मुख्यमंत्री ने अपने हालिया जापान दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1945 में परमाणु हमले के बाद जापान पूरी तरह तबाह हो गया था, लेकिन वहां के लोगों ने आत्म-अनुशासन, तकनीकी क्षमता और कठोर परिश्रम के बल पर अपने देश को फिर से खड़ा किया और उसे दुनिया के विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचा दिया. उन्होंने कहा कि भारत भी अनुशासन और सामूहिक प्रयासों के दम पर विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.
-
राज्य18 Jul, 202611:31 AMकांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा स्थानीय समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए. साथ ही सूचना विभाग के सहयोग से कांवड़ यात्रियों के लिए स्वागत द्वार और होर्डिंग लगाने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा. बैठक में मेरठ और सहारनपुर मंडल के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
-
राज्य18 Jul, 202611:09 AMदलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से CM योगी ने की मुलाक़ात, दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने मृतका के पिता तथा परिवार के एक अन्य पात्र सदस्य को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.
-
राज्य18 Jul, 202610:34 AMगाजियाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस और सपा को केसरिया रंग से चिढ़
सीएम ने कहा कि एनसीआर बता रहा है कि विकास कैसे होता है. पहली रैपिड रेल, 12 लेन का एक्सप्रेसवे चल रहा है. गंगा एक्सप्रेसवे को जल्द ही मेरठ से हरिद्वार के बीच जोड़ा जाएगा. गाजियाबाद वालों को अब हिंडन में ही वायुसेवा प्राप्त है. ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरलवे का निर्माण हो चुका है.
-
राज्य17 Jul, 202606:47 PM‘बिजनौर नहीं, पिछली सरकारों की सोच थी अशुभ’, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, "हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश को अपराध, दंगा, कर्फ्यू और माफिया से मुक्त बनाने का काम किया है। पहले की सरकारें अपराधियों पर नियंत्रण करने में असफल रहती थीं और धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाना उनकी मजबूरी बन जाता था। आज कांवड़ यात्रा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी शोभायात्रा और दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ संपन्न हो रहे हैं। प्रदेश में बेटियां, व्यापारी और किसान पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"
-
ग्राउंड रिपोर्ट17 Jul, 202605:16 PM"जिस गाड़ी में सपा का झंडा, समझो..." ज्ञानपुर में जनता ने अखिलेश यादव को घेरा!
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा से NMF News की यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, जहाँ स्थानीय जनता ने योगी सरकार के कामकाज, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर अपनी बेबाक राय साझा की है। इस वीडियो में जानिए कि कैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 'माफिया राज' और 'गुंडाराज' से मुक्त होकर शिक्षा और रोजगार का हब बन रहा है।
-
ग्राउंड रिपोर्ट17 Jul, 202601:37 PMयूपी चुनाव में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर? ग्राउंड रिपोर्ट में जनता ने खोल दी पोल!
उत्तर प्रदेश के भदोही (ज्ञानपुर) से एनएमएफ न्यूज की यह ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, जहां आगामी चुनावों को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। भदोही की जनता ने पूर्ववर्ती सरकारों के दावों और वर्तमान योगी सरकार के कामकाज का खुलकर आकलन किया है। देखिए कैसे स्थानीय लोगों ने विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी है।