इंदौर के हाई-प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को एक अहम और चौंकाने वाला सुराग हाथ लगा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोनम बीते दिनों में जिस ‘संजय वर्मा’ नामक शख्स के नंबर पर लगातार कॉल कर रही थी, वह नंबर असल में किसी संजय वर्मा का नहीं, बल्कि राज कुशवाहा का था. जांच में सामने आया है कि 25 दिनों के भीतर सोनम ने इस नंबर पर 112 बार कॉल की, और दोनों के बीच अक्सर लंबी बातचीत होती थी.
-
राज्य19 Jun, 202510:28 AMराजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा ही निकला संजय वर्मा, 25 दिन में 112 बार हुई थी बात
-
न्यूज18 Jun, 202504:30 PMराजा रघुवंशी केस में नए किरदार की एंट्री! सोनम ने इस शख्स से की थी एक महीने में 234 बार फोन पर बात
राजा रघुवंशी की हत्याकांड में सोनम रघुवंशी पुलिस की हिरासत में है. वहीं, सोनम के कथित प्रेमी आकाश और अन्य संदिग्धों से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. जांच में कई नए पहलू सामने आ रहे हैं, जिससे यह हत्याकांड और गहराता जा रहा है. अब इस मामले में तीन मोबाइल फोनों की भूमिका बेहद अहम हो गई है.
-
राज्य17 Jun, 202505:29 PMइंदौर नगर निगम के अफसर के घर और ऑफिस पर EOW की छापेमारी, 1.85 करोड़ की संपत्ति जब्त
ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक आर एस यादव ने आईएएनएस को बताया है कि निगम में पदस्थ चेतन पाटिल के खिलाफ दो शिकायतें मिली थीं, जिसमें से एक शिकायत में आय से अधिक संपत्ति और दूसरी में चार करोड़ रुपए से अधिक के पौधे खरीदने को लेकर थी. पौध खरीदी में बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे. इन शिकायतों का ईओडब्ल्यू ने परीक्षण किया और न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई की गई.
-
राज्य16 Jun, 202510:48 AM'इंदौर में लव जिहाद के लिए कांग्रेस पार्षद करता था फंडिग'? पकड़े गए दो आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा
हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साहिल और अल्ताफ को आरोपी बनाया. पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें बलात्कार और धार्मिक स्वतंत्रता कानून शामिल हैं.
-
न्यूज15 Jun, 202509:55 PM'पैसों के लिए नहीं, इन वजहों से तीनों हत्यारों ने मानी थी सोनम की बात...; राजा रघुवंशी हत्याकांड में भयंकर खुलासा
इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में नया खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस कॉन्ट्रैक्ट किलिंग मामले को खारिज करते हुए बताया है कि सोनम के इशारे पर राजा की हत्या करने वाले तीनों लड़के राज कुशवाहा के काफी करीबी हैं. इनमें से एक आरोपी राज का चचेरा भाई है. पुलिस ने बताया है कि तीनों लड़कों ने पैसे के लिए राजा की हत्या नहीं की बल्कि राज के साथ लंबे समय से चली आ रही वफादारी और दोस्ती के खातिर हत्या में सोनम का साथ दिया था.
-
Advertisement
-
न्यूज13 Jun, 202507:54 AM'इस मंदिर में मानव बलि की कोई प्रथा नहीं है...', राजा रघुवंशी-सोनम मामले में आरोपों पर कामाख्या देवी मंदिर की ओर से आया बयान
देश के चर्चित धार्मिक मंदिरों में से एक माता कामाख्या देवी मंदिर की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है. जिसमें राजा रघुवंशी के परिवार ने मंदिर पर आरोप लगाया था कि सोनम ने किसी और के साथ रहने के लिए यहां दर्शन किए और उसके बाद अपने पति की बलि चढ़ा दी. इस आरोप के बाद मंदिर के पुजारी सरू डोलोई हिमाद्रि ने कहा है कि 'राजा रघुवंशी का शव मेघालय में मिला था. मंदिर में ऐसा कोई काम नहीं किया जाता है. हम इस तरह के बयानों की निंदा करते हैं. कामाख्या मंदिर में मानव बलि का कोई रस्म नहीं है.'
-
धर्म ज्ञान12 Jun, 202510:34 AMकामाख्या मंदिर जाकर सोनम पर नरबलि देने का आरोप ! हनीमून हत्याकांड का खुलासा
माँ कामाख्या की चौखट पर नरबलि पूरी तरह से प्रतिबंधित है, लेकिन कई दफ़ा छुपते छुपाते माँ कामाख्या के नीलाचल पहाड़ी पर इंसानी कटे हुई खोपड़ी मिलती हैं, जिसके चलते इंदौर हनीमून हत्याकांड मामले में आरोपी सोनम द्वारा नरबलि देने का खुलासा राजा रघुवंशी की माँ ने किया है. कामाख्या धाम के रास्ते हनीमून कांड और नरबलि चढ़ाने की परंपरा क्या कहती है ? देखिये इस पर हमारी ये ख़ास रिपोर्ट.
-
न्यूज08 Jun, 202501:07 AM'उन दोनों के साथ 3 और लोग भी थे', राजा रघुवंशी-सोनम मामले में गाइड का चौंकाने वाला खुलासा, घूम गई शक की सुई
इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी-सोनम मामले में मेघालय के टूरिस्ट गाइड ने बड़ा खुलासा किया है. शिलांग के करीब मावलाखियात इलाके में गाइड के रूप में काम करने वाले अल्बर्ट पीडी ने दावा किया है कि उसने इस जोड़े को तीन पुरुष पर्यटकों के साथ 23 मई की सुबह करीब 10 बजे के आसपास नोंग्रियात से मावलाखियात तक करीब 3000 से ज्यादा सीढ़ियों पर चढ़ते देखा था.
-
न्यूज07 Jun, 202509:22 PMसोनम-राजा रघुवंशी मामले की होगी CBI जांच! MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से की अपील
सीएम मोहन यादव ने गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि सोनम और राजा रघुवंशी मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके. बता दें कि इंदौर का नवविवाहित जोड़ा 11 मई को शादी के बाद 23 मई को हनीमून मनाने मेघालय गया था. जहां से राजा रघुवंशी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वहीं सोनम गायब है.
-
एक्सक्लूसिव06 Jun, 202512:41 PMलाल जैकेट...फोन कॉल और गायब दुल्हन की दिल दहला देने वाली कहानी
इंदोर के रहने वाले राजा और सोनम के साथ मेघालय में क्या हुआ ? राजा की हत्या किसने की...सोनम के जैकेट का क्या है राज़...साल की सबसे बड़ी क्राइम मिस्ट्री से उठा परदा
-
क्राइम05 Jun, 202504:16 PMमहिला मित्र से अवैध संबंध के शक में बेल्ट से गला घोटकर की हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार
जयेश को यह आशंका थी कि उसका महिला मित्र से अवैध संबंध है. पुलिस को जांच में यह भी पता चला कि जयेश उस महिला मित्र से एकतरफा प्रेम करता था. इस बात को लेकर चोरल में पार्टी के दौरान अमित और उसके चचेरे भाई जयेश के बीच विवाद हुआ. उसके बाद जयेश ने अपने एक साथी के साथ मिलकर बेल्ट से अमित का गला घोट दिया और शव को वहीं पर ठिकाने लगाकर अपने घर चले गए.
-
राज्य04 Jun, 202508:23 PMMP के इंदौर में अजीबोगरीब वारदात, रिश्वत नहीं देने पर बम से उड़ा दी 4 मंजिला इमारत
इंदौर शहर से एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है. जहां रिश्वत ना देने पर 4 मंजिला इमारत को बम से उड़ा दिया गया है. नगर निगम की ओर से चार दिन पहले की गई कार्रवाई के बाद अब इमारत के मालिक की तरफ से यह बड़ा दावा किया गया है.
-
न्यूज23 May, 202506:35 PMजबरन नॉनवेज खिलाया-कलावा उतरवाया, कोच मोहसिन ने किया हिंदू लड़कियों का यौन शोषण; मोबाइल में मिले कई अश्लील वीडियो
इंदौर में शूटिंग एकेडमी के संचालक मोहसिन खान ने निशानेबाजी सिखाने के बहाने कोच बनकर कई हिंदू लड़कियों का सुनियोजित ढंग से शारीरिक शोषण किया. उसके मोबाइल से पुलिस ने कई अलग-अलग युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं. उसके खिलाफ फिलहाल तीन युवतियों ने FIR दर्ज कराई है.