अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील हो गई है, मिल रही जानकारी के मुताबिक भारत पर अमेरिका ने 25 फीसदी टैरिफ लगाया है. अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इसका ऐलान किया है.
-
न्यूज30 Jul, 202506:23 PMडोनाल्ड ट्रंप का भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान, 1 अगस्त से होगा लागू, कहा- सबकुछ ठीक नहीं
-
न्यूज30 Jul, 202504:59 PM2 साल में कमाल करेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, रफ्तार देख चीन-अमेरिका के छूटेंगे पसीने! IMF ने जारी किए ताजा WEO के आंकड़े
IMF की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था अगले दो वर्षों में तेज़ी से बढ़ेगी. 2025 में GDP ग्रोथ 6.7% और 2026 में 6.4% रहने का अनुमान है. यह सुधार सरकार के आर्थिक नीतियों और मजबूत खपत के कारण है. वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (WEO) में कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि स्थिर है और अप्रैल 2024 की तुलना में अब स्थितियां बेहतर हैं.
-
दुनिया30 Jul, 202508:27 AM'भारत हमारा मित्र, पर टैरिफ माफ नहीं', ट्रंप ने फिर दी 25% शुल्क की धमकी, क्या रिश्तों में पड़ेगी दरार?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि भारत पर 20 से 25 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाया जा सकता है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. ट्रंप ने कहा कि भारत उनका अच्छा मित्र है, लेकिन उसने अमेरिकी उत्पादों पर दुनिया में सबसे ज्यादा टैरिफ लगाए हैं.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़28 Jul, 202502:41 PMलंदन से ग्लासगो जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, "अल्लाह हू अकबर" और "डेथ टू अमेरिका" के नारे लगाने वाला शख्स गिरफ्तार
टना के तुरंत बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए फ्लाइट को डायवर्ट किया और आपातकालीन लैंडिंग कराई. फ्लाइट के ग्लासगो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.
-
दुनिया28 Jul, 202511:39 AMट्रंप के बायोग्राफर का सनसनीखेज खुलासा… मेलानिया का 'अय्याश' एपस्टीन के साथ कनेक्शन का किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बायोग्राफर माइकल वॉल्फ का दावा है कि मेलानिया एपस्टीन के सोशल सर्किल का हिस्सा थी और उन्हें अक्सर एपस्टीन की पार्टियों में देखा जाता था. बता दें कि माइकल वॉल्फ ने ही ट्रंप के लिए Fire and Fury किताब लिखी है.
-
Advertisement
-
न्यूज27 Jul, 202503:18 PMवैश्विक मंदी की आशंका के बीच दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए 'संकटमोचक' बना भारत, IMF, UBS और वर्ल्ड बैंक ने लगाया विकास दर में वृद्धि का अनुमान
RBI के अनुमान के बाद तेजी से 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य की ओर बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक गुड न्यूज आई है. 4.19 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, और इसके आगे बढ़ने की रफ्तार भी बनी हुई है. यानी कि ट्रंप की धमकी, टैरिफ वॉर और चीन की चालबाजियों का कोई असर भारत की तरक्की पर नहीं पड़ रहा.
-
दुनिया27 Jul, 202510:05 AM'भागते ओबामा' का पुलिस वैन में पीछा करते दिखे ट्रंप, अमेरिका में डीपफेक के बाद अब मीम वार से गरमाई राजनीति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने एक मीम शेयर किया, जिसमें ओबामा को एक सफेद Ford Bronco में भागते दिखाया गया है और ट्रंप व उपराष्ट्रपति वेन्स पुलिस कार से उनका पीछा करते नजर आते हैं. यह मीम 1994 के OJ सिम्पसन केस पर आधारित है. इससे पहले ट्रंप ने एक AI-जेनरेटेड डीपफेक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें ओबामा को एफबीआई एजेंट गिरफ्तार करते दिखते हैं. सोशल मीडिया पर इन डिजिटल अटैक्स को लेकर विवाद और राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है.
-
दुनिया26 Jul, 202509:27 AM'मुझे लगता है वो मारना चाहते हैं...' हमास पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, इजरायल को दी खुली छूट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकी संगठन हमास पर कड़ा रुख अपनाते हुए इजरायल को गाजा में सैन्य अभियान तेज करने की खुली छूट दे दी है. ट्रंप ने कहा कि हमास को शांति में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह बातचीत नहीं, मरना चाहता है. दरअसल, हमास ने अमेरिका समर्थित शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. इसके बाद ट्रंप ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि अब डिप्लोमेसी से बात नहीं बनेगी.
-
न्यूज25 Jul, 202507:49 PMNATO-ट्रंप की धमकियों का नहीं पड़ा असर, रूस के साथ संबंध नहीं तोड़ेगा भारत, रूसी नेवी डे में शामिल होगा भारत का युद्धपोत INS 'तमाल'
यूक्रेन युद्ध के बीच जब अमेरिका और नाटो लगातार भारत पर रूस से संबंध तोड़ने का दबाव बना रहे हैं, तब भारत ने अपने रुख से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी बाहरी दबाव में नहीं आने वाला. नई दिल्ली ने साफ कर दिया है कि किसी अन्य देश की वजह से किसी दूसरे देश से, किसी की धमकी के कारण वह अपने संबंध किसी कीमत पर नहीं तोड़ेगा.
-
दुनिया25 Jul, 202503:54 PMडॉक्टर ने बताई WWE सुपरस्टार हल्क होगन की मौत की वजह, प्रशंसकों में शोक की लहर
WWE सुपरस्टार हल्क होगन का 71 वर्ष की उम्र में फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित उनके घर में निधन हो गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई. उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. कुछ हफ्तों पहले उनकी तबीयत खराब होने की अफवाहें थीं, लेकिन उनकी पत्नी स्काई ने उन खबरों को झूठा बताया था और कहा था कि होगन सर्जरी से ठीक हो रहे हैं.
-
दुनिया25 Jul, 202509:42 AMपहले दी थी धमकी, अब बोले- उन्हें फलता-फूलता देखना चाहता हूं, मस्क पर नरम पड़े ट्रंप के तेवर, आखिर क्या है वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कारोबारी एलन मस्क की कंपनियों को लेकर उठी सब्सिडी खत्म होने की अफवाहों को खारिज किया है. ट्रंप ने साफ किया कि वे न तो मस्क की कंपनियों को तबाह करना चाहते हैं और न ही सब्सिडी छीनने का इरादा है.
-
दुनिया24 Jul, 202511:32 AMWoke AI पर राष्ट्रपति ट्रंप ने लगा दिया बैन, भारत पर इस आदेश का क्या प्रभाव पड़ेगा, जानिए
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सरकारी एजेंसियों में "Woke AI" के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है. यह कदम न केवल अमेरिका की आंतरिक नीतियों को प्रभावित करेगा, बल्कि वैश्विक AI नीति-निर्माण पर भी दूरगामी प्रभाव डाल सकता है.
-
दुनिया24 Jul, 202509:10 AMट्रंप के दबाव में बदलेगा रुख, 7 हफ्तों बाद शांति वार्ता की टेबल पर लौटे रूस-यूक्रेन... जानिए क्या बदल पाएगा युद्ध का समीकरण
रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों ने सात हफ्तों बाद इस्तांबुल में शांति वार्ता की, जिसका उद्देश्य दोनों राष्ट्रपतियों वोलोदिमीर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर वार्ता का रास्ता खोलना है. यह बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समझौता नहीं हुआ, तो सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे. क्रेमलिन को हालांकि इस वार्ता से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं. बीते दिनों में ट्रंप और जेलेंस्की के रिश्तों में सुधार हुआ है, जबकि पुतिन को लेकर ट्रंप की नाराजगी बढ़ी है.