विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा सत्र के दौरान बिना राहुल गांधी का नाम लिए इशारों- इशारों में कहा कि 'कुछ लोग चीन को लेकर अपना ज्ञान देते हैं और ओलंपिक जाकर चीनी राजदूत से प्राइवेट ट्यूशन हासिल करते हैं.' जयशंकर ने इस दौरान राहुल को 'चाइना गुरु' बताकर जमकर निशाना साधा.
-
न्यूज30 Jul, 202507:13 PM'ओलंपिक के बहाने कुछ लोग चीनी राजदूत से ट्यूशन लेने जाते हैं...', राज्यसभा में एस जयशंकर ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा - 'चाइना गुरु' गुप्त मीटिंग करते हैं...
-
न्यूज30 Jul, 202506:30 AM'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान POK क्यों नहीं लिया वापस? कांग्रेस के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी का सटीक जवाब
मंगलवार को लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान POK वापस लेने को लेकर पूछे जा रहे सवाल का पीएम मोदी ने सटीक जवाब दिया.
-
न्यूज30 Jul, 202512:30 AMपीएम मोदी ने राहुल गांधी को डोकलाम की याद दिलाते हुए जमकर बोला हमला, कहा - चुपके-चुपके किससे ब्रीफिंग ले रहे थे...
'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले पर संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 'डोकलाम के दौरान कांग्रेस के एक नेता चुपके-चुपके किससे ब्रीफिंग ले रहे थे.' इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी एक दिन पहले ही राहुल गांधी पर इसी मुद्दे पर हमला बोला था.
-
न्यूज30 Jul, 202512:06 AM'मां भारती पर हमला हुआ तो प्रचंड प्रहार करना होगा'... संसद सत्र के दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को फिर से चेताया, कहा - न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं चलेगी
पीएम मोदी ने लोकसभा सत्र के दौरान कहा कि 'चर्चा इतनी करो कि दुश्मन दहशत से दहल उठे. बस इतना ध्यान रहे कि अगर हमला मां भारती पर हुआ, तो प्रचंड प्रहार करना होगा. हमें भारत के लिए जीना होगा.'
-
न्यूज29 Jul, 202509:11 PM'30 मिनट में ही पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा - आपके पास लड़ने की इच्छाशक्ति नहीं
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सदन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आपके अंदर लड़ने की इच्छा शक्ति नहीं है. आपने सिर्फ 30 मिनट के अंदर पाकिस्तान के सामने सरेंडर कर दिया.
-
Advertisement
-
न्यूज29 Jul, 202508:19 PM'दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को कार्रवाई से नहीं रोका...', पाकिस्तान से संघर्ष विराम पर ट्रंप के दावों पर पीएम मोदी ने खोली पोल
लोकसभा सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के संघर्ष विराम के दावों की पोल खोलते हुए आगे बताया कि 'अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मुझे 3-4 बार फोन किया, लेकिन मैं उस फोन कॉल को उठा नहीं पाया, क्योंकि उस वक्त मैं मीटिंग में था. उसके बाद जब बातचीत हुई, तो उन्होंने बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है',
-
न्यूज29 Jul, 202507:26 PMऑपरेशन सिंदूर पर संसद में PM मोदी बोले- पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को धुआं-धुआं किया, दुनिया के किसी देश ने भारत को नहीं रोका
Parliament Monsoon Session 2025: PM नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई चर्चा का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमने 22 अप्रैल का बदला सिर्फ 22 मिनट में ले लिया. पीएम मोदी ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहलगाम के निर्दोष लोगों की हत्या में भी अपनी राजनीति तलाशनी थी.
-
न्यूज29 Jul, 202507:14 PM'22 अप्रैल का बदला सिर्फ 22 मिनट में लिया...', लोकसभा में गरजे पीएम मोदी, बोले - अंग्रेजी में कहा था कि हम आतंक को मिट्टी में मिला देंगे...
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा सत्र में अपने भाषण में कहा कि 'पहलगाम का आतंकी हमला भारत को हिंसा की आग में झोंकने की एक बड़ी साजिश थी, लेकिन देश की एकता ने उस साजिश को नाकाम कर दिया. 22 अप्रैल के बाद मैंने सार्वजनिक रूप से और विश्व को समझाने के लिए अंग्रेजी में कहा था कि हम आतंक को मिट्टी में मिला देंगे.'
-
न्यूज29 Jul, 202506:08 PMपहले शशि थरूर और अब मनीष तिवारी का छलका दर्द, संसद में बोलने वाले वक्ताओं की लिस्ट से दोनों नेताओं को रखा बाहर, मोदी से कांग्रेस को ऐसा डर?
लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों का वक्ताओं की लिस्ट में शामिल न करने का मामला गर्माता जा रहा है. शशि थरूर के बाद एक और वरिष्ठ सांसद मनीष तिवारी का भी दर्द छलका है.
-
न्यूज29 Jul, 202504:39 PM'हमें अपनी सेना पर गर्व है...', लोकसभा में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा - सीजफायर का ऐलान किस दबाव में हुआ...
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा सत्र में भाग लेते हुए 'पहलगाम आतंकी हमले' और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि 'विपक्ष के लोगों को बधाई मिल रही है, लेकिन सत्ता पक्ष को कोई बधाई नहीं दे रहा.'
-
न्यूज28 Jul, 202511:01 PM'विदेश मंत्रालय से जानकारी लेने के बजाय चीनी राजदूत से...', विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डोकलाम और चीन मुद्दे पर राहुल गांधी को जमकर घेरा, कहा- वह पर्दे के पीछे मुलाकात...
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डोकलाम और चीन मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर करारा हमला बोला है. एस जयशंकर ने बिना किसी नेता का नाम लिए इशारों-इशारों में ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 'जब चीन अरुणाचल-प्रदेश के नागरिकों को स्टेपल वीजा जारी कर रहा था, तब कुछ नेता चीन में बैठकर ओलंपिक देख रहे थे. सदन को यह बात जानना चाहिए.'
-
न्यूज28 Jul, 202509:37 PM'अपने विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं, लेकिन दूसरे देश पर भरोसा है…', जयशंकर के लिए विपक्ष से भिड़े अमित शाह, कहा- समझता हूं उनके लिए 'विदेश' का क्या महत्व है
सोमवार को लोकसभा के मॉनसून सत्र के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर करारा हमला किया. 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर विपक्ष द्वारा बार-बार हस्तक्षेप करने के बाद अमित शाह भड़क गए. इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मुझे आपत्ति है कि इन्हें भारत के विदेश मंत्री पर भरोसा नहीं है, लेकिन किसी और देश पर है.'
-
न्यूज28 Jul, 202503:45 PMस्पीकर ओम बिरला ने अखिलेश यादव को दी नसीहत, कहा- जिसमें निर्णय लेने की क्षमता हो, उन्हें ही कमेटी की बैठक में भेजें…
SIR पर चर्चा की मांग को लेकर पक्ष-विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाता नजर आया. हंगामे के कारण लोकसभा स्पीकर नाराज हो गए और कह दिया कि जिसमें निर्णय लेने की क्षमता हो, उन्हें ही बिजनेस एडवाइजरी की बैठक में भेजा करें