मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आईटी और आईटीईएस सेक्टर के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है. लखनऊ में आईबीएम, जेनपैक्ट और टेलीपरफॉर्मेंस जैसी बड़ी कंपनियों ने अपने कार्यालय स्थापित किए हैं. आईटी सेक्टर का दायरा बढ़ने से प्रदेश में निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे.
-
राज्य07 Oct, 202603:03 PMमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आईटी सेक्टर के विस्तार पर जोर, लखनऊ में बड़ी कंपनियों ने खोले कार्यालय
-
ऑटो07 Oct, 202601:42 PMदूसरे राज्य में गाड़ी शिफ्ट कर रहे हैं? जान लें ट्रांसफर का पूरा प्रोसेस
Vehicles Registration Transfer Process: मोटर वाहन नियमों के मुताबिक, अगर आपका वाहन दूसरे राज्य में 12 महीने से ज्यादा समय तक रहने वाला है, तो वहां उसका दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना पड़ सकता है. नियमों का पालन नहीं करने पर आगे चलकर परेशानी या चालान का सामना करना पड़ सकता है.
-
राज्य07 Oct, 202612:50 PMसीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना, बोले-80 फीसदी पर एनडीए और 20 फीसदी पर पीडीए
सीएम ने कहा कि पहले यूपी में एक जिला-एक माफिया सत्ता के समानांतर सत्ता चलाते थे, लेकिन अब एक जिला- एक मेडिकल कॉलेज, एक उत्पाद, एक व्यंजन है. हर हुनरमंद कारीगरों व हस्तशिल्पियों को सम्मान मिल रहा है. सेवा के संकल्प का कार्यक्रम भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहा है.
-
राज्य07 Oct, 202611:36 AMगांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: CM योगी
मुख्यमंत्री योगी ने रेलवे के विद्युतीकरण, ब्रॉड गेज और ईस्टर्न व वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत के रूप में रेलवे विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ आगे बढ़ रहा है. एयरपोर्ट की संख्या बढ़ी है. हाईवे और एक्सप्रेसवे का नेटवर्क तैयार हुआ है और यूपी में इनलैंड वॉटरवे की सुविधा भी मिली है.
-
राज्य07 Oct, 202611:05 AMPM मोदी के जन्मदिन पर निकली बाइक यात्रा वडनगर से काशी पहुंची, CM योगी-नितिन नबीन समेत दिग्गज नेता समापन समारोह में होंगे शामिल
गुजरात वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा का 7 अक्टूबर को वाराणसी में समापन होगा. जगतपुर इंटर कॉलेज में बड़ी जनसभा होगी, जिसे नितिन नबीन, योगी आदित्यनाथ, हिमंता बिस्वा सरमा और पंकज चौधरी संबोधित करेंगे.
-
Advertisement
-
राज्य07 Oct, 202609:51 AMबच्चों के पोषण को लेकर UP सरकार की बड़ी पहल, 4.5 लाख लोगों तक पहुंचा 'मेरी कटोरी, मेरा पोषण' संदेश
यूपी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत राज्य स्तरीय पोषण पाठशाला आयोजित हुई. 1,03,467 डिवाइस के जरिए करीब 4.5 लाख लोगों तक पोषण संदेश पहुंचा. कार्यक्रम में छह माह के बाद बच्चों को सही समय पर पौष्टिक ऊपरी आहार देने के महत्व पर जागरूक किया गया.
-
राज्य07 Oct, 202609:49 AMAI और Deep Tech का नया हब बनेगा लखनऊ, CM योगी ने 50 एआई स्टार्टअप्स को लेकर किया बड़ा एलान
UP: HCL Tech लखनऊ कैंपस की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने एचसीएल को इसके लिए ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि लखनऊ को केवल आईटी सर्विसेज का केंद्र नहीं, बल्कि एआई, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटिंग टेक्नोलॉजी और डीप टेक का प्रमुख केंद्र बनाना होगा.
-
राज्य07 Oct, 202608:30 AM'समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना...', PM मोदी को शासन में 25 साल पूरे होने पर CM योगी ने दी बधाई
सीएम योगी ने पीएम मोदी को सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने पर बधाई दी और उनकी जनसेवा, दृढ़ संकल्प व ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना की सराहना की.
-
राज्य06 Oct, 202606:25 PMकिसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने फसल नुकसान के सटीक आकलन के दिए निर्देश, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता
सरकार ने केवल बाढ़ से हुई फसल क्षति ही नहीं, बल्कि भारी बारिश और चक्रवात के प्रभाव से हुए नुकसान को भी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. संबंधित जिलों को निर्धारित गूगल शीट पर इन सभी आंकड़ों को अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा. आंकड़ों में किसी तरह की भिन्नता मिलने पर संबंधित अधिकारी को उसका स्पष्ट कारण बताना होगा.
-
राज्य06 Oct, 202606:04 PMलखनऊ बनेगा AI-डीप टेक सेंटर...HCL Tech के फाउंडेशन डे में बोले CM योगी, इनोवेशन इकोसिस्टम में साथ आने का दिया प्रस्ताव
HCL टेक लखनऊ के 10वें स्थापना दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. उन्होंने इस दौरान IT सिटी फेज-2 की आधारशिला भी रखी. CM ने AI इनोवेशन इकोसिस्टम के लिए HCL को साथ आने का प्रस्ताव भी दिया.
-
राज्य06 Oct, 202603:24 PMUP के 1.28 लाख शिक्षामित्रों के लिए खुशखबरी, मानदेय ₹10 हजार से बढ़कर ₹18 हजार
Shiksha Mitras in UP: ₹10 हजार से बढ़ाकर ₹18 हजार प्रतिमाह किए गए मानदेय की बढ़ी दर पर शैक्षिक सत्र 2026-27 में कार्यरत 1,27,841 शिक्षामित्रों के सितंबर और अक्टूबर माह के मानदेय के लिए ₹460.23 करोड़ की धनराशि जारी की गई है..
-
राज्य06 Oct, 202603:20 PMअसेंबली से AI तक: 'नए उत्तर प्रदेश' की दिख रही नई उड़ान , CM योगी बोले-तकनीक का निर्माता बन रहा UP
मुख्यमंत्री ने बताया कि आज साढ़े 9 वर्ष के भीतर देश के करीब 60 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट के उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी है. जेवर में 3,706 करोड़ रुपये की HCL-Foxconn चिप इकाई बन रही है, 644 मेगावाट के डेटा सेंटर प्रस्ताव आ चुके हैं और प्रदेश में 24,000 से अधिक स्टार्टअप व8 यूनिकॉर्न हैं. यानी यात्रा मोबाइल से मॉड्यूल और मॉड्यूल से माइक्रोचिप तक पहुंच रही है.
-
न्यूज06 Oct, 202603:18 PMराज्यसभा के लिए BJP OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भरा नामांकन, साथ ही अखिलेश के PDA का असली मतलब बता दिया
BJP के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अखिलेश पर निशाना साधा है. उन्होंने साफ कहा कि राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही सपा का असली चेहरा उजागर हो गया है. सपा के PDA का असल में मतलब परिवार, धनबली और अपराधी है.