जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राज्यसभा के लिए ​BJP OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भरा नामांकन, साथ ही अखिलेश के PDA का असली मतलब बता दिया

BJP के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने अखिलेश पर निशाना साधा है. उन्होंने साफ कहा कि राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही सपा का असली चेहरा उजागर हो गया है. सपा के PDA का असल में मतलब परिवार, धनबली और अपराधी है.

Author
06 Oct 2026
( Updated: 06 Oct 2026
03:18 PM )
राज्यसभा के लिए ​BJP OBC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने भरा नामांकन, साथ ही अखिलेश के PDA का असली मतलब बता दिया
Image Source-IANS/UPPRD
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लंबे समय से एक बदनाम ब्रांड रही है.

​राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होते ही उजागर हुआ चरित्र: प्रकाश पाल

सपा पर निशाना साधते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी पुरानी छवि के डर से अपना नाम खुलकर लेने से बचती है. इसलिए उसने पीडीए का मुखौटा पहन लिया. राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा होते ही पार्टी का असली चरित्र जनता के सामने आ गया है. उन्होंने कहा, "सपा की प्राथमिकता में केवल परिवार और धनपशु शामिल हैं. यदि वे किसी तीसरे का चयन करते हैं, तो वह कोई अपराधी ही होता है."

सपा के PDA का मतलब परिवार, धनबली और अपराधी: प्रकाश पाल

Advertisement

प्रकाश पाल ने सपा के पीडीए की परिभाषा बदलते हुए कहा, "इनके पीडीए में पी से परिवार, डी से धनबली और ए से अपराधी है." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्होंने आगे कहा, "आगामी चुनावों तक इनके पीडीए का नया रूप पैसा देने वाले आओ (पी- पैसा, डी- देने वाले, ए- आओ) ही रहने वाला है."

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: CM योगी की मौजूदगी में BJP के सभी 8 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, निर्विरोध जीत का रास्ता साफ


​
भाजपा ने सभी वर्गों को दी उचित भागीदारी

यह भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की चयन प्रक्रिया की प्रकाश पाल ने सराहना की. कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा में समाज के हर वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के विजन पर चलते हुए सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और महिलाओं को समान रूप से भागीदारी दी गई है. उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की समावेशी नीतियां पूरी तरह स्पष्ट और पारदर्शी हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें