अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ मार से दुनिया भर में उथल-पुथल मची हुई है. इन सब के बीच भारत और चीन ने फिर से दोस्ती को नया आयाम देने का फैसला किया है. भारत दौरे पर आए चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ मंगलवार को हुई बातचीत में दोनों देश फिर से सीधी उड़ानें शुरू करने, सीमा पर शांति स्थापित करने और व्यापार एवं निवेश बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.
-
न्यूज20 Aug, 202511:36 AMभारत-चीन रिश्तों का नया अध्याय, PM मोदी के दौरे से पहले सीमा पर शांति, व्यापर और सीधी उड़ान समेत जानें किन-किन मुद्दों पर बनी बात!
-
न्यूज19 Aug, 202510:43 PMपीएम मोदी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से की मुलाकात, SCO में जिनपिंग से मिलने का किया ऐलान
देश की राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की है. SCO बैठक से ठीक पहले इस मुलाकात को भारत और चीन के बीच संबंधों को और भी ज्यादा मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
-
न्यूज18 Aug, 202509:42 PMVideo: चेहरे पर कड़क मुस्कान... गले लगाकर जोरदार स्वागत... पीएम मोदी और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मुलाकात, जानें क्या बातचीत हुई?
प्रधानमंत्री मोदी और भारत के दूसरे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के बीच मुलाकात हुई है. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल X से शेयर की है. इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने ब्लू कलर की अंतरिक्ष यात्री वाली जैकेट पहन रखी है. दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर जोरदार स्वागत किया.
-
न्यूज18 Aug, 202507:25 PMभारत महत्वपूर्ण शक्ति, दिख भी गया... उधर वाशिंगटन में ट्रंप से मिलने पहुंचे जेलेंस्की, इधर पुतिन ने PM मोदी को घुमा दिया फोन, क्या बात हुई?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की. बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हुई अपनी बैठक के बारे में जानकारी दी. पुतिन की ऐसे वक्त में कॉल आई है जब वाशिंगटन में ट्रंप और नाटो देशों के नेताओं के साथ जेलेंस्की की एक बहुप्रतीक्षित बैठक होने वाली है.
-
न्यूज18 Aug, 202504:22 PMघर में घुसकर पाकिस्तान में मचाई थी तबाही... अब सरकार ने 'वीर चक्र सम्मान' से किया सम्मानित, जानें कौन हैं भारत के लाल 'अनिमेष पाटनी'
'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान में घुसकर तबाही मचाने वाले इंडियन आर्मी के ग्रुप कैप्टन अनिमेष पाटनी को 'वीर चक्र सम्मान' से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित वीर चक्र सम्मान समारोह में मिला है. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.
-
Advertisement
-
न्यूज17 Aug, 202504:39 PM78 साल बाद बदलने वाला है PMO का दफ्तर, नई जगह पर शिफ्ट करने की चल रही तैयारी, आखिर क्यों पड़ी इसकी जरूरत?
PMO कार्यालय को जल्द ही नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा. खबरों के मुताबिक, पुराने कार्यालय में जगह का अभाव और संसाधनों की कमी है, जिसकी वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है.
-
न्यूज17 Aug, 202504:16 PMदिल्ली में सरकार गठन के बाद पहली बार गरजे पीएम मोदी, केजरीवाल पर निशाना साधते हुए बोले- नकारात्मक राजनीति से राजधानी को मुक्ति मिली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11 हजार करोड़ रुपए की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. दिल्ली के रोहिणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 15 अगस्त को लाल किले से मैंने देश की अर्थव्यवस्था, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास पर विश्वास से बात की. आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं, यह सब कुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है.
-
न्यूज17 Aug, 202507:36 AMपीएम मोदी आज दिल्लीवासियों को देंगे 11,000 करोड़ रुपए का तोहफा, नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की 3 बड़ी परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
रविवार 17 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी दिल्लीवासियों को कुल 11,000 करोड़ रुपए की सौगात देने वाले हैं. वह द्वारका एक्सप्रेसवे, सोनीपत और बहादुरगढ़ के नए मार्गों से जोड़ने वाले मार्ग का उद्घाटन करेंगे.
-
मनोरंजन16 Aug, 202510:03 AMफिल्मी दुनिया में थलाईवा के हुए 50 साल, बॉक्स ऑफिस के बादशाह की तारीफ में पीएम मोदी ने भी पढ़े कसीदे, कहा- थिरु रजनीकांत को...
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.
-
न्यूज16 Aug, 202507:26 AMलाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी? बीजेपी ने बताया देश का अपमान, अब कांग्रेस ने बताई न आने की वजह
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विपक्षी दल के दो बड़े नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का लाल किले पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में न पहुंचना भारत का अपमान बताया जा रहा है. बीजेपी के आरोपों से घिरी कांग्रेस ने अब अपना बयान जारी कर सफाई पेश की है.
-
न्यूज15 Aug, 202510:46 PMनागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, सिर में चोट लगने से ICU में थे भर्ती, पीएम मोदी ने जताया दुख
नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन हो गया है. उन्हें 8 अगस्त को सिर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह ICU में भर्ती थे. उनके निधन पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य मंत्री और नेताओं ने दुख जताया है.
-
न्यूज15 Aug, 202507:10 PM'22 अप्रैल के बाद सेना को खुली छूट दे दी...', पीएम मोदी ने लाल किले से देश के दुश्मनों को चेताया, कहा - खून और पानी साथ नहीं बहेंगे
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से देशवासियों को अपना संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर दहाड़ लगाई. 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते.'
-
न्यूज15 Aug, 202505:54 PMक्या है पीएम मोदी की 'ज्ञान भारतम योजना'? लाल किले से देशवासियों को दिया तोहफा, जानें इसकी खासियत
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में पांडुलिपियों और दस्तावेजों को सहेजने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इसे 'ज्ञान भारतम योजना' के जरिए डिजिटल रूप दिया जाएगा.