जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, सिर में चोट लगने से ICU में थे भर्ती, पीएम मोदी ने जताया दुख

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन हो गया है. उन्हें 8 अगस्त को सिर में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह ICU में भर्ती थे. उनके निधन पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य मंत्री और नेताओं ने दुख जताया है.

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, सिर में चोट लगने से ICU में थे भर्ती, पीएम मोदी ने जताया दुख
Advertisement

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार शाम निधन हो गया. वह आईसीयू में भर्ती थे और उनकी उम्र 80 वर्ष थी. राज भवन के अधिकारी के मुताबिक, 8 अगस्त को वह अपने आवास पर चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी चोट काफी ज्यादा गंभीर थी, जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था. पीएम मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है. 

नागालैंड के 21वें राज्यपाल थे ला गणेशन 

बता दें कि केंद्र सरकार ने ला गणेशन को 12 फरवरी साल 2023 को नागालैंड के 21वें राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया था. उन्होंने अपना पदभार 20 फरवरी को ग्रहण किया था. इससे पूर्व वह अगस्त 2021 से लेकर फरवरी 2023 तक मणिपुर के राज्यपाल रहे. इसके अलावा जुलाई से नवंबर 2022 तक पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त प्रभारी राज्यपाल के रूप में भी नियुक्त रहे. 

Advertisement

तमिलनाडु में हुआ जन्म RSS से की शुरुआत 

ला गणेशन का जन्म तमिलनाडु के थंजावुर जिले में हुआ था. अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत RSS से की. उसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया. तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने में उन्होंने काफी बड़ी भूमिका निभाई. मध्य-प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी रहे. वह RSS कार्यकर्ता और भाजपा नेता के तौर पर ईमानदार, जनता के प्रति समर्पित रहे. 

घर में गिरने से सिर में आई थी अंदरूनी चोट

खबरों के मुताबिक, 8 अगस्त को ला गणेशन अपने चेन्नई स्थित आवास में गिर गए थे. उन्हें सिर में अंदरूनी चोट लगी थी. वह अचानक से गिरे थे और बेहोशी की हालत में उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था.

पीएम मोदी ने जताया शोक 

Advertisement

ला गणेशन के निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि "नागालैंड के राज्यपाल श्री ला गणेशन जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. वे एक समर्पित राष्ट्रवादी के रूप में याद किए जाएंगे, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किया. उन्होंने तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत करने के लिए कड़ा परिश्रम किया. वे तमिल संस्कृति के प्रति गहरी रुचि रखते थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है. ओम शांति.'

पूर्व उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री ने भी जताया दुख

राजपाल ला गणेशन के निधन पर देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया है. इसके अलावा मणिपुर के पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह ने भी शोक व्यक्त किया है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें