खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में भड़की हिंसा, कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर उग्र भीड़ का हमला, 12 की मौत!
कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हिंसक प्रदर्शन हुए हैं. ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के विरोध में उग्र भीड़ ने काउंसलेट पर हमला कर दिया है. तोड़फोड़ के साथ-साथ आगजनी की भी खबर भी सामने आ रही है.
Follow Us:
अमेरिका और इज़राइल के साझा हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं. कराची में खामेनेई की मौत के विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं. इसी बीच गुस्साई भीड़ ने अमेरिका के वाणिज्य दूतावास को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, पत्थरबाजी की और चारों ओर से इलाके को घेर लिया. इस हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. सूत्रों के मुताबिक कराची हिंसा में अब तक 12 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक प्रदर्शनकारियों पर गोली उस वक्त दूतावास के अंदर से मारी गई जब भीड़ जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी.
आपको बता दें कि खामेनेई की मौत के बाद भारत सहित पूरी दुनिया में प्रदर्शन हो रहे हैं. मुस्लिम देशों में, खासकर शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं. पाकिस्तान में इसी को लेकर हो रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया और हालात तेजी से बिगड़ते चले गए. पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में उस वक्त हालात अचानक बेकाबू हो गए, जब सुबह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर की पुष्टि हुई.
US Consulate in Karachi under attack in Pakistan. First major attack against US after @khamenei_ir killing happens in Trump’s favourite Pakistan. pic.twitter.com/mJYGnoGMXu
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 1, 2026
कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला
कराची के माय कोलाची रोड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के मुख्य गेट के पास सैकड़ों प्रदर्शनकारी जमा हो गए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उग्र भीड़ ने गेट तोड़ने की कोशिश की, खिड़कियां तोड़ दीं और इमारत में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में कुछ स्थानों पर आगजनी की घटनाओं का भी दावा किया जा रहा है.
इस दौरान स्थिति को काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और कुछ इलाकों में चेतावनी के तौर पर फायरिंग भी की गई. मौके पर छीपा की एंबुलेंस को एहतियात के तौर पर तैनात किया गया है.
#BREAKING: US Consulate in Karachi under attack in Trump’s favourite country Pakistan. Protestors have barged in and destroyed building and set portions on fire.
pic.twitter.com/lZXYaVOtuY
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 1, 2026
वहीं इस घटना पर अमेरिकी दूतावास की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. हालांकि, पाकिस्तान सहित दुनियाभर में मौजूद अमेरिकी दूतावासों ने पहले ही अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी. कई जगहों पर क्षेत्रीय तनाव को देखते हुए सिक्योरिटी अलर्ट के तहत स्टाफ की आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी गई थी.
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में हालात बेकाबू, कराची में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर उग्र भीड़ का हमला, की आगजनी. #AyatollahAliKhamenei #Karachi pic.twitter.com/wFQc0EXC7x
— NMF NEWS (@nmfnewsofficial) March 1, 2026
क्यों भड़का लोगों का गुस्सा?
ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद पश्चिम एशिया समेत पूरी दुनिया में तनाव का माहौल है. ईरान की ओर से भी इज़राइल सहित करीब आठ देशों पर जवाबी हमले किए गए, जिनमें अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. इसी बीच रविवार सुबह जैसे ही अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की खबर की पुष्टि हुई, लोगों का गुस्सा बेकाबू हो गया.
यह भी पढ़ें
पाकिस्तान के शिया बहुल इलाकों, खासकर कराची में, ईरान के साथ गहरा धार्मिक और भावनात्मक जुड़ाव माना जाता है. इसी कारण इस इलाके में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. हालांकि अमेरिका का दूतावास इस्लामाबाद में स्थित है. कराची की तरह इराक की राजधानी बगदाद में भी अमेरिकी दूतावास के पास प्रदर्शन हुए, जहां प्रदर्शनकारियों ने दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की. फिलहाल कराची सहित पाकिस्तान के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें