×
जिस पर देशकरता है भरोसा

अपनों की सुरक्षित घर वापसी, दुबई में फंसे 149 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा Air India का विमान, एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल

दुंबई में फंसे 149 भारतीय एयर इंडिया के विशेष विमान से सभी सुरक्षित दिल्ली पहुंच गए हैं. एयरलाइन के अनुसार फ्लाइट AI916D भारतीय समयानुसार सुबह 10:58 बजे दिल्ली में उतरी.

Author
03 Mar 2026
( Updated: 03 Mar 2026
02:39 PM )
अपनों की सुरक्षित घर वापसी, दुबई में फंसे 149 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा Air India का विमान, एयरपोर्ट पर जश्न का माहौल

फरवरी 2022 आपको याद होगा, जब रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत हुई थी और भारी संख्या में भारतीय छात्र वहां फंस गए थे. तब भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित वहां से निकाला था. वर्तमान समय में पूरा मिडिल ईस्ट युद्ध की चपेट में है और यहां भी भारी संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं. लेकिन अब भारत सरकार ने इन्हें भी सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है. मध्य पूर्व में जारी संकट के मद्देनजर, भारत की राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने मंगलवार को विशेष अभियान के तहत दुबई से 149 फंसे हुए यात्रियों को वापस लाने का काम किया. 

पहली उड़ान में 149 भारतीय लौटे घर

एयरलाइन के अनुसार, फ्लाइट एआई916डी सुबह 10:58 बजे (भारतीय समयानुसार) दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी. पंजीकरण संख्या वीटी-ईडीसी वाले इस विमान में कुल 149 यात्री सवार थे, जो क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों के कारण दुबई में फंसे हुए थे. मध्य पूर्व में मौजूदा संकट के दौरान यात्रियों को वापस लाने के लिए किसी भारतीय एयरलाइन द्वारा संचालित यह पहली उड़ान है.

एयरपोर्ट पर हुआ यात्रियों का स्वागत

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि दुबई में 149 फंसे यात्रियों को लाने वाली फ्लाइट एआई916डी भारतीय समयानुसार 10:58 बजे दिल्ली में उतरी. हवाई अड्डे पर इन यात्रियों का स्वागत किया गया. एयर इंडिया ने कहा कि उसका ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और सहायक टीमें असाधारण परिस्थितियों में इन उड़ानों को संभव बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं.

एयर इंडिया ने भारत सरकार का आभार व्यक्त किया

एयरलाइन ने संचालन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय सुनिश्चित किया. एयर इंडिया ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सहयोग और समर्थन के लिए भारत सरकार, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और दुबई के स्थानीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.

यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एयर इंडिया

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. एयरलाइन ने आगे कहा कि वह स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होने पर जल्द से जल्द अधिक उड़ानें संचालित करने के लिए दुबई हवाई अड्डों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है.

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें