जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फिल्मी दुनिया में थलाईवा के हुए 50 साल, बॉक्स ऑफिस के बादशाह की तारीफ में पीएम मोदी ने भी पढ़े कसीदे, कहा- थिरु रजनीकांत को...

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.

फिल्मी दुनिया में थलाईवा के हुए 50 साल, बॉक्स ऑफिस के बादशाह की तारीफ में पीएम मोदी ने भी पढ़े कसीदे, कहा- थिरु रजनीकांत को...
Advertisement

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिल सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार  रजनीकांत को फिल्म जगत में 50 साल पूरे करने पर बधाई दी और उनकी उल्लेखनीय यात्रा तथा विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों पर उनके काम के स्थायी प्रभाव की तारीफ़ की

पीएम मोदी ने फिल्म जगत में 50 साल पूरे करने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्टर रजनीकांत के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “बधाई हो रजनीकांत जी सिनेमा की दुनिया में 50 साल पूरे होने पर. इनकी जर्नी काफी आइकॉनिक रही है, उनके अलग-अलग किरदारों ने फैंस के दिल में खास जगह बनाई है. मैं आने वाले समय में आपकी निरंतर सफलता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”

Advertisement

रजनीकांत ने किया मोदी का शुक्रिया

पीएम मोदी से तारीफ़ पाने के बाद रजनीकांत कहां चुप बैठने वाले थे, उन्होंने प्रधानमंत्री की पोस्ट का जवाब देते हुए अपने एक्स अकाउंट पर उनका शुक्रिया अदा किया. रजनीकांत ने अपने पोस्ट में लिखा, “आदरणीय मोदी जी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूँ. एक ऐसे नेता से शुभकामनाएँ पाना सचमुच मेरे लिए सम्मान की बात है, जिनका मैं लंबे समय से बहुत सम्मान करता रहा हूँ. आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद. जय हिंद” 

Advertisement

इस फिल्म से की थी करियर की शुरूआत

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रसिद्ध हस्तियों में से एक रजनीकांत ने 1975 में के. बालचंदर द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत की थी. पिछले दशकों में उन्होंने तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 160 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और अपनी विशिष्ट शैली, प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति एवं सभी उम्र के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता के लिए ख्याति अर्जित की है. 


रजनीकांत ने दी कई सुपरहिट फिल्में

रजनीकांत के फैंस उन्हें प्यार से ‘थलाइवा बुलाते हैं. 73 साल के रजनीकांत  ने बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'बाशा', 'एंथिरन', 'कबाली', 'जेलर' और 'रोबोट' जैसी फिल्में शामिल हैं. 

Advertisement


विदेशों में भी है रजनीकांत की लोकप्रियता

रजनीकांत की लोकप्रियता भारत से कहीं आगे तक फैली हुई है, और उनके प्रशंसक जापान, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों में भी हैं. अपनी सिनेमाई उपलब्धियों के अलावा, रजनीकांत ने तमिलनाडु के सांस्कृतिक और राजनीतिक विमर्श को भी प्रभावित किया है, उनके सार्वजनिक बयानों और परोपकारी कार्यों ने उनकी प्रतिष्ठित स्थिति में चार चांद लगा दिए हैं. 

रजनीकांत को मिल रही बधाइयां 

उनके करियर को आलोचनात्मक प्रशंसा और व्यापक लोकप्रियता, दोनों ही मिले हैं, जिससे वे एक ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जो कला घराने की पहचान और व्यावसायिक स्टारडम के बीच का सेतु बन गए हैं. सिनेमा जगत में उनके पांच दशक पूरे होने पर उनके सहयोगियों, प्रशंसकों और राजनीतिक नेताओं की ओर से बधाई दी जा रही है. 

कुली ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़

Advertisement

यह भी पढ़ें

‘कुली’ रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने का जश्न है. इसी के साथ इस फिल्म का फीवर दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फ़िल्म ने पहले दिन 65 करोड़ की कमाई थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 53. 50 करोड़ की कमाई की है. यानि दो दिनों में फिल्म ने 118. 50 करोड़ की कमाई कर ली है. फ़िल्म में रजनीकांत के अलावा बड़े-बड़े सुपरस्टार्स हैं जिनमें नागार्जुन, श्रुति हासन, आमिर खान, पूजा हेगड़े और उपेंद्र सहित कई शामिल हैं. ये फिल्म ऋतिक रोशन की वॉर 2 को कड़ी टक्कर दे रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें